फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 09 March: मेष, धनु और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, नौकरीपेशा लोगों को मिलेगी खुशखबरी

Thu, 09 Mar 2023 07:14 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन नौकरीपेशा जातक के लिए अच्छा रहने वाला है। अपनी सोच से मुश्किल काम को आसानी से हल करने कामयाब रहेंगे, जिससे आपके विरोधी हैरान होंगे और उनको अपनी मेहनत के अनुसार पूरा मिलेगा, लेकिन आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिनमें आप लापरवाही ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है। आप किसी को यदि धन उधार देंगे, तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।


 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्क से लाभ लेकर आएगा। बिजनेस में आप कुछ और सोर्स से धन कमाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन व्यक्तिगत मामलों में आज सहजता बनी रहेगी। आपको मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का मौका मिल सकता है। आपके कुछ काम यदि लंबे समय से लटके हुए हैं, तो आप उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और आपको कुछ अजनबी लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत काम की ओर अग्रसर कर सकते हैं।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा और आपका किसी चल अचल संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपकी जीत होगी। आप कोई काम जल्दबाजी में ना करें, नहीं तो वह गलत हो सकता है और पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोग व्यवसाय से मन मुताबिक लाभ न पाकर थोड़ा निराश होंगे, लेकिन फिर भी वह आगे बढ़ेंगे। आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा,तभी आपके काफी सारे काम समय से पूरे हो पाएंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन आपको वरिष्ठ सदस्यों से आदर सम्मान का भाव बनाए रखना होगा। कुछ सरकारी कार्यक्रमों से जुडकर आप अच्छा नाम कमाएंगे और आपके कुछ परिजन आज आपसे मेल मुलाकात करने आ सकते हैं। आप किसी मामले में अति उत्साहित होकर आगे ना बढ़े, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको किसी नई योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा और आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे और परिवार में आप अनुशासन बनाए रखें, नहीं तो लोग गलत राह पकड़ सकते हैं और किसी कानूनी मामले में आज आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आप जीवनसाथी से कोई वादा या वचन कर सकते हैं और नए कार्यों को आप बढ़ावा देंगे। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर बहसबाजी में पड़ सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मक कार्य में गति लेकर आएगा और आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने कुछ कामों को कल पर डाल सकते हैं। आपकी कुछ नया करने की सोच आपको आगे बढ़ाएगी। आप सभी के साथ मान सम्मान बनाए रखें और आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज के दिन आप लेनदेन के मामले में सावधानी बरते।आप अपने बढ़ते खर्चों पर भी नियंत्रण बनाने की कोशिश करें और आपको माता-पिता से यदि कुछ धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। यदि आप अपने व्यवसाय में मंदी को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आज वह भी दूर होगी और आपका कोई परिजन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी।
 

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन के साथ मिलकर काम करने से आपका कोई नुकसान हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी को तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपको कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नौकरी में तरक्की लेकर आने वाला है। आपको कोई बड़ा व जिम्मेदारी भरा पद मिल सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी, लेकिन जिम्मेदारी बढ़ने से आप थोड़ा असहज महसूस करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे, जिनसे भविष्य में उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने संतान के बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को इधर उधर बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं, तभी उन्हें परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने बिखरे कारोबार को संभालने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे और भगवान के प्रति आस्था और विश्वास बना रहेगा और सदस्यों से  आपको अपने मन की किसी बात को कहने का मौका मिलेगा। आपको  विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलती दिख रही है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई प्रिय वस्तु प्राप्त हो सकती है और आपको अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखनी होगी।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर किसी निर्णय को लेने के लिए रहेगा, नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आपके रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी और कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा लेकिन फिर भी उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने घर पर किसी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो आपका बेवजह लड़ाई झगड़ा हो सकता है। किसी जोखिम भरे काम में आज हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का आज लाभ उठाएंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद खड़ा हो तो आपस में दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लें। कामकाज में आज आप किसी छोटी बात को लेकर नाराज ना हों और धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी हो सकती है। आपको आज अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे और आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्नता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें