फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope 09 February : वृषभ राशि वालों के लिए दिन आर्थिक उन्नति वाला रहेगा, जानें अन्य राशिवालों का हाल!

Thu, 09 Feb 2023 12:12 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
9 फरवरी का राशिफल - फोटो : अमरउजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

February Horoscope 2023: फ़रवरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे।  नौकरीपेशा लोगों के अधिकारी यदि उनको कोई काम सौंपेगे, तो आपको उसकी पूरी जानकारी अवश्य लेनी होगी, नहीं तो उनसे कोई गलती हो सकती है। आप इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत कर सकते हैं, जिससे आपके काम लटक जाएंगे। आपकी कोई पुरानी योजना फिर से काम कर सकती है। संतान से आप किसी बात पर वाद विवाद में पड़ सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आपको यदि आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता थी,तो वह दूर होगी और कार्यक्षेत्र में आज आपकी स्थिति पहले से मजबूत होगी। आपको परिवार में सदस्यों की बात सुननी व समझनी  होगी, तभी कोई निर्णय लेना होगा, नहीं तो आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने किसी काम के कारण समस्या रहेगी।
 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपका कोई मित्र यदि आपको यदि किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको उसमें धन लगाना बेहतर रहेगा। ननिहाल पक्ष के लोगो से आज आप अपनी माता जी को मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आप किसी  बात पर यदि गुस्सा हैं, तो भी धैर्य बनाकर रखें ,नहीं तो लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छे रहने वाला है। यदि आपको लंबे समय से कुछ परेशानियां आ रही थी, तो वह भी आज दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को लेकर यदि परेशान चल रहे हैं, तो अधिकारियों से बातचीत कर सकते हैं। आपको अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिल सकती है। कुछ घरेलू कामों में आप अपनी पूरी जिम्मेदारी दिखाएंगे। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप काफी दिनों से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा पाएंगे और आपकी  किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा में भी विराम लग सकता है, लेकिन आपको इससे घबराना नहीं है। कार्यक्षेत्र में आज आपको तरक्की मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।  बिजनेस में आज आप किसी को साझेदार ना बनाएं, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपको अपने भाई बहनों से किसी काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है।  आप परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे किसी भी लड़ाई झगड़े को बातचीत से सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके संबंधों में यदि कुछ दरार आ गई थी, तो वह आज दूर होगी। आपको आज किसी काम की चिंता सता सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में  किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण आज आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आप अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान दें। आपके रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए आज पूरा जोर लगाएंगे। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा, लेकिन कार्य क्षेत्र में किसी काम में आप शांति बनाए रखें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। अपने माता-पिता से पूछकर कोई निवेश करना बेहतर रहेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। अविवाहित जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको कुछ बेवजह की चिंताओं को छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, लेकिन फिर भी वह अपने खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी  पूरी हो सकती है। आपको  जीवनसाथी के मन की बात समझनी होगी।  उनके लिए आप कोई सरप्राइज़ गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी कुछ पुरानी यादें फिर से ताजा हो सकती हैं। आपको  ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है । जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  कोई ऑफर आ सकता है। आप परिजनों की सीख व सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे। व्यापार कर रहे लोग अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं की फिर से शुरू बात कर सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य के मामले में आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज काम अधिक होने के कारण आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा, लेकिन फिर भी आप टीर्मवर्क के जरिए काम करके अपने काफी  कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप घर व बाहर दोनों जगह तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। यदि आपको धन संबंधित कुछ समस्याएं घेरे हुए थी, तो वह आज दूर हो सकती हैं। जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत हैं, यदि वह कोई कर्ज लेकर किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए  दिन उत्तम रहने वाला है।  आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको  एक से अधिक स्त्रोतो से आय प्राप्त होगी, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। संतान से आप अपने मन की किसी बात को कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप कार्य क्षेत्र में कुछ नया करने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे और कामकाज को लेकर  आपके इरादे काफी मजबूत रहेंगे, जिससे आप उनमें सफल भी अवश्य होंगे। आपकी किसी बात को लेकर जीवन साथी से खटपट हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को  तरक्की मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको अपने आसपास रह रहे छुपे हुए छात्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें