फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 07 June : कन्या, तुला समेत इन 3 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, जानें अन्य राशियों का भी हाल

Wed, 07 Jun 2023 12:30 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
07 June Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से  दिन अच्छा रहने वाला है और आप लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनती दिख रही है। आपके काम के प्रयास तेज होंगे। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने खानपान में अतिरिक्त सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सोच समझकर ही जोखिम उठाएं। किसी मित्र के कहने में आकर आप बिल्कुल धन ना लगाएं।  वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आर्थिक मामलों में आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य को आप कोई सलाह देने से बचें।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। कानूनी मामलों में आप सावधानी बरतें। आपको  छुटपुट लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।  जो लोग साझेदारी में किसी काम को कर रहे हैं, उन्हें उससे भी आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। आपको  किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी  किसी परीक्षा में जीत मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आप मेहनत से कार्य करके अपने शत्रुओं पर विजय पाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप किसी से उधार लेने से बचें और सूझबूझ से आगे बढ़ें। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो बाद में आप किसी बड़ी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों पर आज खरे उतरेंगे।  आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से  घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भाई व बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी परिजन की मदद से दूर होगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज के दिन भावनात्मक मामलों में सक्रियता आएगी। आप यदि किसी लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें और अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो भविष्य में बहुत अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप कार्य क्षेत्र में  किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो उन्हें किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। निजी संबंधों में सुधार होगा। आप कठिन परिश्रम करने से आज पीछे ना हटें।में कार्यरत लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है और बड़ों से सहजता रखें। प्रशासनिक मामले मिले-जुले रहेंगे। रिश्तो में चल रही अनबन दूर होगी और उनमें सुधार आएगा। यदि कोई कलह आपको लंबे समय से परेशान कर रही है, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई काम आपके लिए समस्या बन सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। बड़ों के साथ आपसी रिश्ता बनाए रखें। जल्दबाजी में लिए गए किसी निर्णय के लिए आपको पछतावा होगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला हैं। टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे और भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा। लाभ का प्रतिशत अच्छा रहने से आपको खुशी होगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्रो मे कार्यरत लोगो की रूचि ओर बढ़ेगी। आप अपनी अत्यधिक व्यय करने की आदत को लेकर परेशान रहेंगे और आपको किसी नए काम की शुरुआत करना भी अच्छा रहेगा, लेकिन जीवन साथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते है।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है और आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके घर लोगों का आना जाना लगा रहेगा। यदि पहले किसी को को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आज कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे। आप किसी काम में जोखिम लेने से बचे और काम करने की गति आपकी तेज रहेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप सूझबूझ दिखाकर किसी काम में आगे बढ़ेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आधुनिक मामले में आप आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य संबंधी चल रहे विरोध आज दूर होंगे। आप अपने समय का सदुपयोग करें,  इधर-उधर के कामो पर ज्यादा ध्यान न लगाएं। नये काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई लंबे समय से चल रहा सम्पति संबंधित विवाद आज सुलझ सकता है। किसी व्यक्ति को धन उधार  देने से बचें और सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों  के लिए अपने खर्चे पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपनी आय और व्यय पर अंकुश बनाए रखें, नहीं तो समस्या होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। उनसे आप अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं। व्यक्तिगत प्रयासों में अतिरिक्त सकारात्मकता बनाए रखें।  आपके मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती  हैं। व्यापार कर रहे लोग यदि किसी व्यक्ति, बैंक, संस्था आदि से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह आज पूरा हो सकता है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन आप  प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे रहेंगे।  सामाजिक क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। व्पायापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है, जिससे वह काफी सारी समस्याओं का हल आसानी से निकल पाएंगे।  सभी क्षेत्रों में आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी।  विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण उनका ध्यान परीक्षा से हट सकता है। आप किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे, जिनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है और परिवार में चार ओर  का वातावरण खुशनुमा रहेगा।  आप अपने अनावश्यक खर्चों को करने से बचे और अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसंग रहेंगे। माताजी की सेहत के प्रति रहें।  सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें