फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 03 June: कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा लाभप्रद, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 03 Jun 2023 07:10 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
3 June ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। पारिवार में यदि लंबे समय से चल रहे संघर्ष को लेकर आप परेशान चल रहे थे तो उनसे आपको राहत मिलेगी। यदि आप धन की कमी को लेकर परेशान हैं तो आपको अक्समात धन लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को देना है तो उसमें उन्हें अधिक मेहनत करनी होगी।  आप अपनी दिनचर्या में कोई बदलाव करेंगे, तो इससे आपको समस्या होगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर कर सकते हैं। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और किसी कानूनी मामले में  आपको जीत मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ समस्याएं आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी तो उनसे आपको राहत मिलेगी।  आप अपने घर के लिए कुछ जरूरी वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। व्यापार में आपको अचानक से लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय ना लें। 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कामों को देख कर हैरान रहेंगे। आपके कुछ शत्रुओं को भी आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। आपको कोई वेतन वृद्धि जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट होने के कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। माताजी यदि आपको कोई सलाह दे तो आप उसे अवश्य माने।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपने भाइयों की मदद के लिए आगे आएंगे। यदि कोई कानूनी मामला लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था तो उसे भी आप अपने भाइयों से सलाह करके सुलझा सकते हैं। यदि आपके ऊपर कुछ पुराना कर्जा है तो आप उसे भी आज काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी पड़ सकती है। आपको अपने काम और घर के बीच तालमेल बनाकर रखना होगा तभी आप अपने सभी कामों को समय से पूरा कर पाएंगे। यदि आपने पहले कहीं निवेश करने का मन बनाया था तो  आप उसे कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपनी आंख और कान खोल कर काम करें नहीं तो आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। नौकरी कर रहे लोग सावधानी बरतें नहीं तो उनकी तरक्की में कुछ बाधा आ सकती है। आपको  कार्य क्षेत्र में किसी बड़े नुकसान को होने से बचाना होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा। व्यापार संबंधी कामों को लेकर आप यदि किसी यात्रा पर जाएंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साहित होकर किसी कार्य को करने के लिए रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट आ गई थी तो उसे लेकर आप परेशान रहेंगे।आपको किसी भी शॉर्टकट तरीके से धन कमाने से बचना होगा नहीं तो वह आपको नुकसान करवा सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आप परिवार में छोटे बच्चों के लिए कुछ खाने पीने की वस्तुएं लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आने वाला है जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। आपका यदि कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। व्यवसाय में आप किसी को धन उधार ना दें नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप  जीवन साथी के साथ किसी अनुबंध को लेकर परेशान रहेंगे जिसके कारण आपका कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा। संतान को आप यदि कोई जिम्मेदारी देंगे तो वे उस पर खरी उतरेंगी।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। यदि पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट चल रही हैतो आप उसे नजरअंदाज ना करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपने मन में निराशाजनक विचारों को ना आने दें नहीं तो समस्या हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को  अपने आसपास रह रहे लोगों पर विश्वास करने से बचना होगा।  आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपने यदि पहले कभी धन लगाया था, तो वह  आपको वापस अच्छा मुनाफा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर को कोई सलाह देंगे। यदि आपकी कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी तो वह आज पूरी हो सकती है।  बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोग सावधानी बरतें। परिवार में किसी नए वाहन को ला सकते हैं जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग आज किसी पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें। आपको कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है । माताजी की सेहत में यदि लंबे समय से गिरावट चल रही थी तो उसमें भी आज सुधार होगा। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया तो वह आपके आपसी रिश्तो में दरार पैदा करा सकता है।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। करियर को लेकर आप अहम फैसला ले सकते हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज पूरे दिन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। काम को लेकर यदि कोई समस्या चल रही है तो उसके लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। यदि आप किस की नई शुरुआत करना चाहते हैं तो आप उसे कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने कार्य क्षेत्र में आज कुछ बदलाव करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। भविष्य की कुछ रणनीति भी बनाएंगे। आपको कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अपने रुके हुए कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करें। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ  अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें