फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष, मिथुन और कन्या समेत इन दो राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Tue, 02 May 2023 07:02 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आज वही कार्य करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। लोगों का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें, नहीं तो आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। यदि आप अपने किसी मित्र को आज धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। संतान को आज किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आज आपको घर और बाहर के कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आप अपने जरूरी कामों को कल पर ना टालें और यदि आपका कोई मामला कानून में चल रहा है, तो उसकी आपको पूरी जानकारी रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे, जिनसे आपको बचना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, जिससे उनकी छवि और निखर कर आएगी।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी और परिवार में आज किसी भजन कीर्तन व पूजा-पाठ आदि का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आप परिवार के सभी सदस्यों को लेकर आज किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं और सट्टेबाजी अथवा रियल स्टेट में धन का निवेश करने वालों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम में बहुत ही सोचविचार कर हाथ डालना होगा और यदि परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपको कोई सलाह दें, तो आपको उस पर चलकर अच्छा लाभ होगा। कोई काम आप अपने जीवनसाथी से पूछ कर करेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार का कोई सदस्य आपसे कोई ऐसी बात बोल सकता है, जो आपको परेशान करेगी और पिताजी से बातचीत करके आप परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको समस्या होगी और आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपके कुछ नए गुप्त शत्रु आपके मित्र के रूप में ही होंगे, जिनको आपको पहचानना होगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि आपको कोई चिंता बनी हुई थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, लेकिन आप अपने कामों में ढील देने की आदत में बदलाव लाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी पर अधिक भरोसा आपको नुकसान देगा और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आप धन उधार देने से बचें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आय में वृद्धि कम होगी। आप एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। यदि आप किसी को सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको माता-पिता से किए हुए वादों को भी पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको व्यवसाय के लिए आज कुछ योजना बनाने बनाने पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपके किसी पुराने लिए गए निर्णय को लेकर आपको पछतावा होगा और आपको परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान देना होगा, लेकिन छोटे बच्चे आपसे किसी वस्तु की जिद कर सकते हैं। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझेगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिससे बचपन की कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। 

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई काम बहुत ही सोच विचारकर करना होगा और लेनदेन से संबंधित मामलों में आप किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखेंगे, तो वह किसी सरकारी नौकरी से संबंधित परीक्षा को आसानी से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। किसी नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। आपको यदि किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं और परिवार में किसी सदस्य के कैरियर को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आप सभी सदस्यों से बातचीत अवश्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जाचं लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें उन्हें अपने पार्टनर को जानने का मौका मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोग अपने पार्टनर के कामों पर पूरी निगरानी बनाए रखें, नहीं तो उनके साथ कोई धोखा हो सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आप अपनी रुकी हुई थी डीलों को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य देंगी। आपका कोई मित्र आपके घर मेल मुलाकात करने आ सकता है। माता-पिता से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आप अपने अंदर छिपे अहंकार की भावना ना रखें, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें