फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal : वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 01 Feb 2023 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
rashifal: सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना पड़ सकता है। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

February Horoscope 2023: फ़रवरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी और वह कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। बाहरी व्यक्तियों से आज आपका मेल-जोल बना रहेगा। यदि आप एक लक्ष्य को पकड़ कर चलेंगे, तो आप उसे जल्द ही पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आप संतान के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है और परिवार में चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए समाप्त करने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी सुख-सुविधाओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग अपने बिजनेस में कुछ योजनाओं की शुरूआत कर सकते हैं।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर को लेकर जो लोग परेशान हैं, तो उनके करियर में कोई अच्छा उछाल देखने को मिलेगा और आप घर व बाहर लोगों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आज आपको वरिष्ठ सदस्यों से घर परिवार में चल रही महत्वपूर्ण बातों को लेकर बातचीत करनी होगी। आपकी कुछ अनोखी कोशिश रंग लाएगी। आप आज जीवनसाथी के लिए किसी नए छोटे मोटे व्यवसाय की शुरुआत करा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बहुत ही सोच विचारकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी की बातों में आकर अपने धन को किसी योजना में ना लगाएं और यदि किसी संपत्ति संबंधित काम की तरफ आगे बढ़ें, तो उसमें कोई समझौता ना करें। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा और आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से खुशियां बनी रहेंगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी आय बढ़ेगी, जिससे आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।  
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आज शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। विभिन्न मामले में आज फैसले आपके पक्ष में रहेंगे। बिजनेस में यदि आप मंदी को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह भी दूर होगी। मित्रों के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे और आपका किसी नये काम की शुरुआत करना आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता को आप कोई उपहार लाकर दे सकते हैं। आपके कुछ कानूनी मामले आपका सिरदर्द बन सकते हैं, जिनमें आपको सावधानी बरतनी होगी।  
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, उन्हें आज अपनी किसी पुरानी गलती से सीख मिलेगी और दोनों आगे बढ़ेंगे। आप एक साथ कई कामों में हाथ आजमाने की सोच सकते हैं, जिससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आप कार्यक्षेत्र में अपनी बड़ी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। घर परिवार में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको धैर्य बनाए रखना होगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं और आपको किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। आप कार्यक्षेत्र के किसी काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको भरपूर मात्रा में धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने कुछ कामों को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरे हो सकते हैं।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। घर परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने पर माहौल खुशनुमा रहेगा और आप किसी बड़े काम में हाथ ना डालें। परिजनों की सीख व सलाह से आगे बढ़ेंगे। आपको आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको संतान के शिक्षा में आ रही समस्याओं के चल जाने के कारण व्यस्तता बनी रहेगी। आपको किसी नयी संपत्ति की इच्छा पूरी हो सकती हैं, लेकिन आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने कार्यक्षेत्र की कुछ योजनाओं को बनाने में लगाएंगे। आप सभी के साथ संबंध में सामंजस्य बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। टीमवर्क के जरिए काम करके आप किसी बड़े काम को समय से कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आपकी करीबियों से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होगी, लेकिन परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें, तभी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।  

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप किसी व्यक्ति की बातों में आकर लड़ाई- झगड़े में पड़ सकते हैं, जो आपके लिए समस्या लेकर आएगा और कार्यक्षेत्र में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको आपकी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा, लेकिन आप किसी से सलाह ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है और एक बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कुछ लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके कार्य में वृद्धि लेकर आएगा। आधुनिक विश्व में आपकी पूरी रूचि रहेगी और आर्थिक गतिविधियों में भी आप प्रभावी रहेंगे, जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत है, उन्हें ट्रांसफर मिलने से एक स्थान पर दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको अपने कामों को पूरी जिम्मेदारी से करना होगा। मनोरंजन के कार्यक्रमों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाए रखें। यदि उसमें बदलाव किया, तो आपको कोई समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको कुछ पिछले कामों को लेकर समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई काम सौंपा जाए, तो आप उसे पूरी जिम्मेदारी से करें। आप किसी नये मकान, दुकान आदि की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। व्यक्तिगत मामलों में आप सावधान रहें। आपको अपने कुछ निजी कामों में भी सफलता मिलेगी। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य भी व्यस्त नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें