फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों को मिलेगा अचानक धन लाभ और होगा भाग्योदय, जानें दैनिक राशिफल

Thu, 01 Aug 2024 07:52 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल- 01 अगस्त 2024 - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है, लेकिन आपको उसे दूर करने के लिए वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ेगा। आपको समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। भाई बहन से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपनी संपत्ति को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही अनबन को आप दूर करने की कोशिश करेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या होने की संभावना है।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई काम बिगड़ते बिगड़ते भी बन सकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई लाभ का सौदा लेकर आ सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई अच्छा आर्डर मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। तकनीकी कामों में आपको उन्नति मिलेगी। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी बचत की स्कीम में धन लगा सकते हैं। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ने से आपको खुशी होगी। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी किसी से यदि कोई कहासुनी चल रही है, तो वह भी आज बढ़ सकती है। आप किसी नई गाड़ी की खरीदारी के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर कर सकते हैं। आपके परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है।  यदि आप किसी की सलाह पर चलेंगे, तो वह आपको नुकसान देगी। परिवार में सदस्यों में आपसी मतभेद बढ़ने के कारण माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको अपने शारीरिक कष्टों को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो उनके बढ़ने से कोई नई बीमारी पनप सकती है। आपकी काम की गति थोड़ा धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप अपने सभी कामों को समय रहते पूरा करने की कोशिश करें, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यापार में आपको कोई अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको राजनीति के कामों में सावधान रहने की आवश्यकता है।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खानपान पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। नव विवाहित जातकों को अपने अपने घर में एडजस्ट करने में कुछ समस्याएं आएंगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपको अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी सहयोगी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। अपने कामों को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं में ढील ना दें। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
 

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर कुछ उलझनें रहेगी, जो आपके तनाव को बढ़ाएंगी। संतान की शिक्षा को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आपकी आज किसी से कोई कहासुनी हो, तो आप उसमें अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। आप अपनी आय को बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसके लिए आप नए-नए इनकम के सोर्स भी ढूंढेंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जिस कारण उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपकी कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको व्यवसाय में किसी डील को फाइनल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए जरूरी कामों को समय से पूरा करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपकी बुद्धि को भ्रष्ट करके आपके कामों को लटका सकते हैं। आपके पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, इसलिए आप समय रहते डॉक्टरी परामर्श ले। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। संतान को नौकरी को लेकर घर से दूर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें