फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

01 August Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Wed, 31 Jul 2024 04:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
01 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope):  चाहत में अहंकार को स्थान न दें बल्कि हमेशा अपने मिज़ाज़ को नम्र बनाये रखें। ससुराल वालों से तकरार की संभावना है इसलिए ध्यान रखें। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अपने अनोखे आकर्षण और मीठी मीठी बातों से आप किसी का भी दिल जीत लेंगे। आज आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च है लेकिन इससे आपको बैचनी हो सकती है। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका लव रिलेशनशिप और भी मजबूत होगा बस स्वयं पर नियंत्रण रखें क्योंकि थोड़ी सी गलती आपके सुन्दर सपने को चकनाचूर कर सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): किसी समूह, क्लब या सोसाइटी में शामिल हो कर आप किसी खास से मिल सकते हैं और साथ ही कुछ यादगार पल भी पा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आप अपने प्रियजनों और दोस्तों के साथ कुछ यादगार पल बिता सकते है। अगर रिश्ते में कोई खटास है तो अपने रिश्ते में जबरदस्ती की जगह इसे कुछ समय दें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): लव लाइफ के संकटों के कारण आप समाजिक सर्किल से कट ऑफ करेंगे। दोस्त के साथ घूमने फिरने या फिल्म देखने का आमंत्रण मिल सकता है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम में अधिकता और भावुकता अभी आपको परेशानी में डाल सकती है। आज आपको कुछ ऐसे मामलों का सामना करना पड़ सकता है जो अनसुलझे और आपके लिए नए है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके पार्टनर आज कुछ अलग व्यवहार कर सकता है और आपका रिश्ता कुछ अलग मोड़ ले सकता है। कुछ यादगार  पलों के लिए तैयार हो जाएं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज प्रेम का रास्ता आपके लिए थोड़ा मुश्किल है, लेकिन आने वाले दिन बेहतरीन हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद की संभावना है जिसे सुलझाने के लिए किसी सलाहकार की राय ले सकते हैं। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आप अपने पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने के लिए बेहद उत्सुक हैं। नए लोगों से मिलें और नए अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पति पत्नी का रिश्ता एक जन्म का नहीं बल्कि कई जन्मों का होता है और आप इस मामले में बहुत भाग्यशाली हैं। आपके बीच का विश्वास और मजबूत होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अनिश्चितताओं से न डरें, अपने प्रेममय जीवन में नए आत्मविश्वास के लिए इनका सामना करें। दोनों के बीच की गलतफहमियों को दूर करके आप जीवन में नए रंगों को भर सकते है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें