फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: वृषभ और कर्क राशि वालों को मिलेगा अचानक लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 01 Apr 2023 06:42 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
01 April Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आपकी पैतृक संपत्ति संबंधित कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी के लिए काफी धन व्यय करेंगे। परिवार के कुछ सदस्य आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। आप जीवनसाथी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। शीघ्रता व भावुकता में आज कोई निर्णय ना लें।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके भाई बंधुओ से आपकी करीबियां बढ़ेंगी। यदि आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो उसे तुरंत किसी के साथ साझा नहीं करें। सबको साथ लेकर चलने के प्रयास में आप स्वयं पीछे रह जाएंगे। आज साझेदारी में काम करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको कोई पुराना मित्र आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है।  बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ योजनाएं बनाने की सोच सकते हैं। माता-पिता से यदि आप आज कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। घर परिवार में आज किसी सदस्य को नयी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने बेफिजूल की खर्ची पर लगाम लगाएं और नवविवाहित जातकों के जीवन में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। आपको अत्यधिक लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से जाने नहीं देना है।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में भी वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कलात्मक समझ बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर आप कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी  कर रहे हैं, तो माता-पिता से सलाह लें। 
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपको सूझबूझ दिखाकर ही आगे बढ़ना होगा। पारंपरिक कार्यो से आप जुड़ेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप व्यस्त रहेंगे। आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बना कर चलेंगे, तो आप तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर बहस बाजी चल रही थी, तो  वह भी वरिष्ठ  सदस्यों की मदद से दूर होगी। संतान को आप संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आप किसी के साथ आज प्रलोभन में ना आए, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। कारोबार कर रहे लोगों को अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी से कोई वादा करें, तो आप उसे पूरा अवश्य करें। आर्थिक मामलों में  आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। ननिहाल पक्ष के लोगों से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी। आप किसी को धन उधार देने से बचें। यदि आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी दी जाएं, तो आप उसे बखूबी निभाएं। किसी बड़े लक्ष्य को आप आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपकी दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी और धार्मिक व सामाजिक आयोजनों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपके काम में यदि कुछ अवरोध आ रहे हैं तो वह भी शीघ्र समाप्त होंगे। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। कुछ पुण्य कार्य में भी आज आप पूरी रुचि दिखाएंगे। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ा, तो उसमें बाद में आपको समस्या आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान के करियर को लेकर आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा, लेकिन किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा ना करें। बिजनेस संबंधी सलाह लेनी है तो किसी अनुभवाई की मदद लें।  जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के लिए आज आपको पछतावा होगा। आपको परिवार में लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखना होगा, नहीं तो वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी भूमि, भवन आदि से जुड़ी समस्या आज दूर होगी। गृहस्थ जीवन में खुशियां बढ़ेंगी, क्योंकि साथी को कोई नई नौकरी मिल सकती है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में आपको कोई बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। आपके अपने करीबियों से रिश्ते अच्छे रहेंगे।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी। व्यवसायिक मामलो में गति आएगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। नौकरी में यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाएं, तो उसे पूरी मेहनत और लगन से निभाएं। आपको कुछ ठगी करने वालों  सावधान रहना होगा, नहीं तो आपका चूना लग सकता है। आप किसी से अपने मन की बात शेयर ना करें नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का बुरा मान सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन रिश्तो में मजबूती लेकर आएगा। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके कुछ बढ़ते खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे।  इन पर नियंत्रण करने की कोशिश करें। यदि आपके कुछ आवश्यक कार्य लंबे समय से लटके हुए हैं, तो आप उन्हें पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें