फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 July Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 19 Jul 2023 07:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
19 July Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है।  जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दुश्मनों और विवादों से घिरे रहने के कारण आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं और आपकी प्रतिष्ठा की भी हानि होगी। लेकिन आपके और आपके पार्टनर के बीच के सम्बन्ध मजबूत होंगे।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अचानक सम्बन्ध का टूटना या अलगाव आपके लिए मुसीबतों के पहाड़ की तरह सिद्ध हो सकता है। आप अभी सब कुछ भूल कर अपने परिवार की तरफ ध्यान देंगे। रोमांस और मनोरंजन के लिए भी यह समय उत्तम नहीं है ।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आप अपने साथी या प्रियजनों के नजदीक रहने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहेंगे। आपका प्यार आपकी भावनाओं को समझेगा और आज कुछ खास रोमांटिक समय के लिए तैयार हो जाएं। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप अपने जीवन को लेकर संजीदा और केन्द्रित हैं। अपने साथी की उपेक्षा न करें क्योंकि सच्चा प्यार किस्मतवालों को नसीब होता है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दिल के मुद्दे को लेकर असुरक्षित महसूस करेंगे। रिश्ते में प्रेम को कभी कम न होने दें, इसके साथ ही विश्वास इसे और भी मजबूत करेगा। इस खास के लिए कुछ खास ज़रूर करें ताकि वो आपके जीवन में अपने महत्व को जान सके।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपको कुछ ऐसे खर्चों का सामना करना पड़ सकता है जिसकी कल्पना नहीं की होगी। निश्चिन्त रहें रोमांस के मामले में आप भाग्यशाली हैं। 

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):किसी से इश्क़ करना और उसका इज़हार करना साहसी बनाता है। सितारों की छांव में अपने भविष्य की योजना बनाने से जीवन के वो पल महकने लगेंगे।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): व्यावसायिक नुकसान के कारण आपको पैसों की कमी महसूस हो सकती है। एक छोटी और रोमांटिक यात्रा आपकी लव लाइफ को नयी रोशनी प्रदान करेगी।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आप अपने खूबसूरत रिश्ते को लेकर बेहद उत्साहित है। प्रिये/प्रिय से मीठी नोकछोंक हो सकती है किन्तु याद रखें इसी के बाद आपका रिश्ता मुकम्मल होगा। थोड़े से अतिरिक्त प्रयास और आपके ख्याल हकीकत में बदल जायेंगे। 

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अब वह वक्त आ चुका है जब आप नए सिरे से अपने जीवन की शुरुआत करेंगे। परिवार, पिता और शिक्षकों पर आये संकट के कारण यात्रा की योजना रद्द करनी पड़ सकती है। रिश्ते को सुधारने के लिए कुछ ऐसा करें कि प्रेम कहानी एक रोमांटिक मोड़ ले ले।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आप अपनी आज़ादी का पूरा मज़ा लेने वाले है जो आपको लवलाइफ को नया मतलब देगी। आप हमेशा उसी दिशा में जाना पसंद करते है जहां आपका मन करता है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप सामूहिक गतिविधियों में रूचि रखेंगे और समान विचारधारा वाले लोगों के साथ चर्चा की भी संभावना हैं। आपका कार्य आपको संतुष्टि देगा जिससे आप प्रफुलित महसूस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें