फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 07 January: कर्क समेत इन 2 राशियों के बनेंगे विवाह के प्रबल योग, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Wed, 07 Jan 2026 12:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: ज्योतिष के अनुसार चंद्र राशि और कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है।
विज्ञापन
1 of 13
07 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Dainik Love Rashifal 7 January: ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के प्रेम और वैवाहिक संबंधों में शुक्र ग्रह का प्रभाव सबसे अहम माना जाता है। कुंडली में शुक्र की स्थिति यह तय करती है कि आपके रिश्तों में प्रेम और तालमेल कितना मजबूत होगा, बातचीत सहज होगी या चुनौतियाँ बढ़ेंगी। जब शुक्र अपनी सही स्थिति में होता है, तो रिश्तों में नजदीकी और स्नेह बढ़ता है, लेकिन यदि यह कमजोर हो या अन्य ग्रहों का दबाव महसूस हो, तो भावनाएँ अस्थिर हो सकती हैं और छोटी-छोटी बातों पर तनाव भी बढ़ सकता है।
Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
ऐसे समय में आपकी चंद्र राशि और ग्रहों की स्थिति देखकर तैयार किया गया दैनिक लव राशिफल एक मार्गदर्शक की तरह काम करता है। यह बताता है कि आज आपके प्रेम जीवन में कौन-सी परिस्थितियाँ उभर सकती हैं, कब रोमांटिक पल मिल सकते हैं और कब थोड़ी सावधानी बरतना बेहतर रहेगा। यह राशिफल न केवल प्रेम में जुड़े लोगों के लिए बल्कि शादीशुदा जोड़ों के लिए भी उपयोगी है, क्योंकि इससे यह समझने में मदद मिलती है कि रिश्तों में तालमेल बनाए रखने के लिए किन बातों पर ध्यान देना जरूरी है और कब संवाद को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस प्रकार, दैनिक लव राशिफल आपको अपने प्रियजनों के साथ मजबूत और संतुलित संबंध बनाने में मार्गदर्शन प्रदान करता है।
Saturn 2026: साल 2026 में शनि होंगे इन राशियों पर मेहरबान, चमकेगी किस्मत और मिलेगी ग्रोथ
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। किसी नई दोस्ती की नींव पड़ सकती है, जो आगे चलकर गहरे रिश्ते में बदल सकती है। मन में उत्साह और संतुष्टि का भाव रहेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए फिल्म, घूमने या मनोरंजन पर खर्च अधिक हो सकता है, लेकिन आपकी योग्यता और आत्मविश्वास से आप हर स्थिति को संभाल लेंगे। मायके या पीहर पक्ष से किसी तरह का लाभ या सहयोग मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपके रिश्ते में स्थिरता और भरोसा देखने को मिलेगा। अपने पार्टनर से जो उम्मीदें आपने लंबे समय से पाल रखी थीं, वे आज पूरी हो सकती हैं। काम की अधिकता के कारण आप चाहकर भी साथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन इसके बावजूद वह आपका पूरा सहयोग करेगा। आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्ते में मजबूती आएगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): विवाह से जुड़े मामलों के लिए आज का दिन अनुकूल है, हालांकि हो सकता है कि आया हुआ रिश्ता आपको पूरी तरह पसंद न आए। यदि आप दूसरा विवाह करने की सोच रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में है। पार्टनर की सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, जिस कारण दवाइयों या इलाज पर खर्च बढ़ेगा। विदेश से जुड़े व्यापार या संपर्क से लाभ के संकेत भी मिल रहे हैं।

विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आपका प्रेम संबंध एक नए मोड़ पर पहुंच सकता है। प्रेम विवाह के योग प्रबल हैं और आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। शादी का प्रस्ताव या बात आगे बढ़ सकती है। नवविवाहित दंपतियों के बीच आपसी प्रेम, विश्वास और समझ में वृद्धि होगी। आप अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए कोई महंगा या खास उपहार भी खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज अचानक किसी पुराने स्कूल या कॉलेज के मित्र से मुलाकात हो सकती है। भावनाएं प्रबल रहेंगी और यह दोस्ती प्यार में बदल सकती है। आप अपने किसी करीबी मित्र की ओर आकर्षित हो सकते हैं। पहले से चल रहे रिश्तों में मजबूती आएगी। विवाहित लोगों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी और आपसी तालमेल बेहतर होगा।

विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): विवाह के अच्छे योग बन रहे हैं। जो लोग अभी अकेले हैं और अपने लिए सही जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है। अचानक कोई शुभ या खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल प्रसन्न रहेगा। बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर थोड़ा अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज प्रेमी या जीवनसाथी किसी बात पर नाराज हो सकता है। ऐसे में आपको पहल करके उसे मनाने की जरूरत होगी। अपने शब्दों और व्यवहार से यह विश्वास दिलाएं कि आप अपने प्रिय से कितना प्रेम करते हैं। भावनात्मक रूप से दिन अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में आज तनाव की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम संबंधों में आपका पार्टनर हर कदम पर आपका साथ देगा। हालांकि, सतर्क रहें क्योंकि कोई मित्र या तीसरा व्यक्ति आपके रिश्ते में गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर सकता है। समझदारी से काम लें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): जीवनसाथी की सलाह आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है, खासकर व्यापार या आर्थिक मामलों में। परिवार में शांति, सुख और सौहार्द का वातावरण रहेगा। आपका आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा। जीवनसाथी अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए आज आपको प्रेम और धैर्य से काम लेना होगा। जीवनसाथी किसी बात पर नाराज हो सकता है, जिससे आपसी कहासुनी संभव है। बेहतर होगा कि आप अपने काम पर ध्यान दें और बहस से बचें। शाम तक परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी और रिश्ते में फिर से संतुलन आएगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन के लिए बेहद शुभ है। आप अपने पार्टनर के साथ यादगार और खूबसूरत पल बिताएंगे। मूवी, डिनर या कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। जिन युवक-युवतियों का रिश्ता हाल ही में शुरू हुआ है, उनका संबंध लंबे समय तक चलने की संभावना है।

विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): यदि आप अपने साथी से किसी बात को लेकर नाराज हैं, तो आज मतभेद भुलाकर रिश्ते को मजबूत करने का सही समय है। आपकी सकारात्मक सोच और व्यवहार से लव लाइफ में स्थिरता आएगी। सगाई या विवाह की तारीख में बदलाव हो सकता है। पिता या किसी वरिष्ठ की सलाह रिश्तों में मजबूती लाने में सहायक होगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें