Love Horoscope Today in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Love Horoscope 5 November in Hindi:ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। November Vrat Tyohar List: देवउठनी एकादशी से लेकर देव दिवाली तक, जानें नवंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में खुशियों को भर देने वाला रहेगा। आप साथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने की योजनाएं बनाएंगे। इस दौरान नौकरी और लव लाइफ में संतुलन और स्थिरता आएगी। सिंगल लोगों को किसी खास दोस्त के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): विवाह के लिए आया हुआ प्रस्ताव आपको पसंद आ सकता है। क्रश के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। शादीशुदा लोग संतान के भविष्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। आप दोनों के बीच कई समानताएं सामने आएंगी।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। साथी से पुरानी बातों को लेकर चर्चा करेंगे। इस दौरान दोनों घर या मकान को लेकर धन बचा सकते हैं। सिंगल लोग दोस्तों के साथ मस्ती के मूड में आएंगे।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। लव पार्टनर से अनबन होने से मन दुखी तो रहेगा लेकिन घर वालों का साथ बना रहेगा। एक ईमानदार चर्चा आपके रिश्ते में नई ऊर्जा भर सकती है। रिश्तों को समझने के लिए सतह से नीचे उतरना जरूरी रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। आपके रिश्ते में खुशियां आने से मन प्रसन्न रहेगा। आप परिवार वालों के लिए किसी पार्टी का आयोजन करेंगे। साथी के साथ समय बिताने से कई समस्याएं खत्म होंगी।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। आपको रिश्तों से प्रेम-सम्मान की प्राप्ति होगी। लेकिन अगर लंबे समय से अनबन चल रही है, तो जब मन शांत होगा, तभी प्रेम में स्थिरता आएगी। आपको धन लाभ भी हो सकता है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके शब्द आपके रिश्ते को बना भी सकते हैं और खराब भी कर सकते हैं। सिंगल लोग खास के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे। इस दौरान घर और बाहर दोनों जगह साथी आपकी कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): जीवनसाथी या प्रियजन से संवाद करते समय थोड़ी गंभीरता बरतें। वहीं दिन रोमांस से भरा रहेगा। आपका मन रिश्तों में बढ़ते प्रेम को लेकर खुश रहेगा। सिंगल लोग क्रश से दिल की बात कहेंगे। परिणाम पक्ष में आ सकता है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): खुले दिल लेकर आगे बढ़ेंगे तो प्रेम के रास्ते आसान होंगे। लेकिन ध्यान रखना होगा कि आप आंख बंद करके भरोसा न करें। रिश्तों में जो भ्रम और परेशानियां थी, उन्हें दूर किया जा सकता है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): सोलमेट और आप एक अच्छी शाम साथ में बिताएंगे। आपसी संवाद से गलतफहमियां मिटेंगी।हालांकि, विवाहित जातकों के लिए दिन रोमांटिक हो सकता है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि वालों को साथी की ओर से खुशी वाला समाचार मिलेगा। डिनर पर जा सकते हैं। घर वालों को आप लोगों का साथ बहुत पसंद आएगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): निर्णय लेने से पहले खुद को थोड़ा वक्त दें। आप किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। कोई पुराना दोस्त मुलाकात करने आ सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।