फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit: 4 जुलाई से 01 अगस्त तक सिंह राशि में रहेंगे शुक्र, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Sat, 04 Jul 2026 01:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

4 जुलाई को सुख और वैभव के दाता ग्रह शुक्र कर्क राशि की अपनी यात्रा को छोड़कर सिंह राशि में आ गए हैं। इससे कुछ राशियों को अच्छा लाभ होता है मिल सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
शुक्र का सिंह राशि में गोचर 2026 - फोटो : AI
आज (4 जुलाई 2026) को सुख, धन, वैभव और भोगविलास के कारक ग्रह चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र इस राशि में 01 अगस्त 2026 तक रहेंगे फिर इसके बाद बुध के स्वामित्व वाली राशि कन्या में गोचर करेंगे। वैदि ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। शुक्र एक राशि में लगभग 23 दिनों तक रहते हैं और इनका प्रभाव सभी देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। 
विज्ञापन

2 of 6
मेष राशि - फोटो : amar ujala
शुक्र के गोचर का इन राशियों पर शुभ प्रभाव
मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं। कुंडली का दूसरा भाव धन, वाणी और कुंटुंब से जबकि सप्तम भाव विवाह और साझेदारी से होता है। 4 जुलाई को शुक्र का गोचर आपके पंचम भाव में होगा जिससे आपको संतान की तरफ से सबसे ज्यादा सुख की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा प्रेम संबंधों में इजाफा और पढ़ाई व रचनात्मकता की तरफ रूझान बढ़ेगा। जीवनसाथी संग बेहतर रिश्ता कायम रहेगा। बिजनेस पार्टनर संग कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र पहले और छठे भाव के स्वामी होते हैं जो अब आपके चौथे भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का चौथा भाव माता, घर, वाहन और भूमि सुख से होता है। शुक्र के चौथे भाव यानी सुख भाव में गोचर करने से आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान नया वाहन या फिर नई भूमि का सौदा हो सकता है। 

4 of 6
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र चौथे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं। जो 4 जुलाई को आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने वाले हैं। कुंडली के दूसरे भाव का संबंध  परिवार, धन, बचत और परिवार से संबंधित होता है। ऐसे में धन से जुड़े मामलों में शुक्र का सिंह राशि में गोचर बहुत ही शानदार रहेगा। आय के कई तरह के स्त्रोतों से धन प्राप्ति के मौके मिलेंगे। आय में वृद्धि के योग है। 
विज्ञापन

5 of 6
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र तीसरे और दशम भाव के स्वामी है। जो अब यह आपके पहले भाव में गोचर करेंगे। इससे आपको कई तरह सुखद और शानदार परिणाम की प्राप्ति होगी। शुक्र का सिंह राशि में गोचर आपके लिए तरक्की और धन के आवागमन के हिसाब से बहुत ही अच्छा और  प्रभावशाली रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र लग्न भाव के स्वामी हैं, जो अब यह आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे इससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार, लाभ और आय में वृद्धि के अवसर प्रदान करेगा। कुंडली का ग्यारहवां भाव आय, लाभ और इच्छापूर्ति से संबंधित होता है। आने वाला समय आपके लिए बहुत ही अच्छा और शुभ रहेगा। 

Shukra-Ketu Yuti: शुक्र और केतु का साथ इन 3 राशियों का पलटेगा भाग्य, कल से एक महीने तक मिलेंगे शुभ परिणाम

July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें