फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Rashifal 5 Aug: इन 3 राशि वालों के लिए रोमांटिक रहेगा दिन, जानें सभी 12 राशियों का कैसा बीतेगा दिन

Tue, 04 Aug 2026 03:46 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Rashifal 5 August: आइए जानते हैं आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा। यहां मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का लव राशिफल बताय गया है।
विज्ञापन
1 of 13
Love Horoscope - फोटो : AI
Love Rashifal 5 August 2026: 5 अगस्त का दिन प्रेम संबंधों के मामले में कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। कुछ लोगों के रिश्तों में प्यार बढ़ेगा, तो वहीं कुछ राशियों को रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत रहेगी। आइए जानते हैं 5 अगस्त का लव राशिफल और जानें कि आपकी लव लाइफ के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति की ओर झुकाव रिश्ते की मजबूती को प्रभावित कर सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। विवाहित लोगों के बीच रोमांस बना रहेगा और आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। वहीं सिंगल लोग आज घरेलू जिम्मेदारियों में व्यस्त रह सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपका साथी अपने स्नेहभरे शब्दों से आपका दिल जीत लेगा और माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शादीशुदा लोग कहीं बाहर घूमने या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं। सिंगल लोगों के मन में पुराने रिश्ते को फिर से शुरू करने की इच्छा जाग सकती है।
 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
पार्टनर का प्यार भरा व्यवहार आज आपके रिश्ते में नई ऊर्जा भर देगा और दूरियां कम होंगी। दोनों के बीच रोमांस का संतुलन बना रहेगा। सिंगल लोग आज भी पुरानी यादों में खोए रह सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज आप अपने साथी के साथ खास पलों का आनंद लेंगे, हालांकि भावनात्मक रूप से थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है। शादीशुदा लोग परिवार के साथ कहीं जाने की योजना बना सकते हैं। सिंगल लोगों को कार्यस्थल पर किसी से आकर्षण हो सकता है।
 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज रिश्ते को बेहतर बनाने की पहल आपके पार्टनर की ओर से होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश की जाएगी। सिंगल लोगों को अपने क्रश से सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।
 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
विवाहित लोगों को रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि किसी तीसरे व्यक्ति का दखल परेशानी बढ़ा सकता है। रिलेशनशिप में रहने वालों को पार्टनर से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। सिंगल लोग अपने आकर्षण से किसी को प्रभावित कर सकते हैं।
 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज आपको महसूस होगा कि रिश्तों में प्यार के साथ रोमांस भी उतना ही जरूरी है। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में फिर से नई ताजगी लाने का प्रयास करेंगे और पुराने प्यार को दोबारा जगाएंगे।
 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
यदि पार्टनर का उत्साह कम नजर आए, तो आप रिश्ते में नई ऊर्जा लाने के लिए कुछ खास प्लान बना सकते हैं। सिंगल लोग अपने क्रश को बाहर मिलने के लिए आमंत्रित करने का मन बना सकते हैं।
 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज आप दिनभर की थकान दूर करने के लिए साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्टनर भी रिश्ते को और बेहतर बनाने के लिए कुछ खास योजना बना सकता है। सिंगल लोग अपने दिल की बात कहने में झिझक सकते हैं।
 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
रिश्ते में आई दूरी को खत्म करने के लिए आज पार्टनर प्रयास करेंगे। शादीशुदा लोग एक-दूसरे के साथ समय बिताने के मौके तलाशेंगे। सिंगल लोग अपने क्रश से मिलने के लिए कोई बहाना ढूंढ सकते हैं।
 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज पार्टनर का स्नेह और साथ आपके मूड को बेहतर बना देगा। प्रेमी जोड़े किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं। सिंगल लोगों के जीवन में फिर से प्यार की शुरुआत हो सकती है।
 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज आपका साथी रोमांटिक मूड में रहेगा और आप दोनों खास पलों का आनंद लेंगे। शादीशुदा लोगों को सेहत से जुड़ी छोटी समस्याओं का ध्यान रखना होगा। सिंगल लोग अपने क्रश के प्रति गहरी भावनाएं महसूस करेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें