फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन में आएंगी खुशियां, पढ़ें आज का लव राशिफल

Tue, 04 Nov 2025 07:25 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
विज्ञापन
1 of 13
04 नवंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 4 November in Hindi:ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
November Vrat Tyohar List: देवउठनी एकादशी से लेकर देव दिवाली तक, जानें नवंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज रिश्तों में प्रेम और विश्वास बना रहेगा। साथी के साथ अपने कार्यक्षेत्र की बातों को साझा करेंगे। इस दौरान आपकी किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी। कोई फन एक्टिविटी के लिए साथी के साथ प्लान बना सकते हैं। कुल मिलाकर कर आपका रिश्ता और मजबूत होगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के जीवन में किसी खास की दस्तक होने से वह प्रसन्न होंगे। मन खुश रहेगा और सकारात्मक परिणाम आपको महसूस होंगे। शादीशुदा लोग साथी के साथ एक सुकून भरा समय व्यतीत करेंगे। आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस रहेंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि, दोस्तों के साथ आप कोई घूमने का प्लान बना सकते है। लेकिन क्रश से बात न होने पर मन वहीं अटका रहेगा। पुराने परिचय में प्रेम की शुरुआत फिर से हो सकती हैं। हालांकि, शादीशुदा लोगों के रिश्ते में प्रेम बना रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। रिश्ता पहले से मजबूत होगा। साथी की ओर से खुशखबरी मिलेगी। इस दौरान जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वह शादी के लिए आज बात कर सकते हैं। लेकिन बहसबाजी पार्टनर के साथ करने से समस्याएं आएंगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। आप शॉपिंग पर जा सकते हैं और शिक्षा में अच्छे नतीजे मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस समय सोलमेट के साथ समय बिताने के लिए ट्रिप प्लान कर कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें किसी तीसरे की दस्तक आपके दुख का कारण बनेगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वालों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएगा। परिवार वालों से अपनी सोलमेट को मिलवा सकते हैं। आप आज अपने साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। हालांकि, रिश्तों में किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले पूरी बात जान लें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): रिश्तों में किसी भी प्रकार का घमंड संबंधों को प्रभावित कर सकता है। एक छोटी यात्रा के लिए एक साथ बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बनाने के लिए आपका समझदार रहना फायदेमंद रहेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पुरानी बातों का भार दिल पर बना रहेगा। लेकिन शाम को आप साथी से बात करेंगे और उलझी हुई चीजों का हल खोजेंगे। सिंगल लोगों को नई दोस्ती में नयापन और उत्साह महसूस होगा। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के लिए यह समय रिश्ते को मजबूती देने और समझ बढ़ाने वाला है। परंतु परिवार वालों के लिए आप दोनों का रिश्ता उदाहरण बन सकता है। संबंधों में आत्मीयता बढ़ेगी। क्रश के साथ समय बिताने के लिए छुट्टी की योजना बना सकते हैं 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। किसी डिनर डेट पर जाने का विचार आपके लिए खास रहेगा। हालांकि, शादीशुदा लोगों के लिए समय रोमांटिक रहेगा। गलतफहमी के कारण विवाहित कपल के बीच दूरियां बढ़ेंगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि के लोग आज लव पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे। यह दिन आप दोनों को और करीब ला सकता है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। सिंगल लोगों के लिए समय अपनी भावनाओं को खुलकर साझा करने वाला है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि वालों का दिन खुशियों से भरा रहेगा। रिश्तों के प्रति ईमानदारी और संयम रखने से संबंध मजबूत होंगे।  परिवार का साथ व सहयोग बना रहेगा।

Dev Deepawali 2025: 4 या 5 नवंबर कब है बनारस की देव दीपावली? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें