Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्मनिरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
Love Horoscope 31 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): विवाहित जातकों का प्रेमजीवन आज स्थिर रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध सामान्य रहेंगे, लेकिन मन माता-पिता की ओर अधिक आकर्षित रहेगा। वहीं जो अविवाहित हैं, उन्हें आज के दिन प्रेम प्रस्ताव या सच्चे साथी का संकेत मिल सकता है, क्योंकि शुक्र और चंद्रमा की स्थिति प्रेम के द्वार खोल रही है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम के क्षेत्र में आज नए अनुभव हो सकते हैं। विशेषकर अविवाहितों के लिए यह समय किसी शुभ संयोग की ओर इशारा कर रहा है। यदि आप विवाहित हैं, तो जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है। संयम और प्रेमपूर्ण संवाद ही इसका समाधान है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): शादीशुदा जातकों को आज अपने व्यवहार पर विशेष ध्यान देना होगा। अपनी बात जबरन मनवाने की प्रवृत्ति संबंधों में दूरी ला सकती है। सिंगल लोगों के लिए दिन शुभ है। कोई विशेष व्यक्ति आकर्षित हो सकता है या पुराने परिचय में प्रेम का अंकुर फूट सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): शादीशुदा जातकों को आज अपने व्यवहार पर विशेष ध्यान देना होगा। अपनी बात जबरन मनवाने की प्रवृत्ति संबंधों में दूरी ला सकती है। सिंगल लोगों के लिए दिन शुभ है। कोई विशेष व्यक्ति आकर्षित हो सकता है या पुराने परिचय में प्रेम का अंकुर फूट सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिल सकता है, जिससे मन में असमंजस उत्पन्न हो सकता है। छोटे-मोटे वाद-विवाद की संभावना है, किंतु प्रेम की गहराई उसे संभाल सकती है। अविवाहित लोगों को आज कोई प्रिय मिल सकता है या किसी पुराने परिचय में प्रेम भाव जाग सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): विवाहित लोगों को आज रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता है। जो प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए दिन काफी सुखद रह सकता है। प्रियतम के साथ निकटता बढ़ेगी और किसी सुंदर स्थान की यात्रा भी संभव है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): रिश्तों में अहंकार आज सबसे बड़ी बाधा बन सकता है। यदि आप विवाहित हैं, तो संवादहीनता से दूर रहें और बात को हल्के में न लें। प्रेम में डूबे जातकों को आज साथी के साथ समय बिताने का सुंदर अवसर प्राप्त होगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन में पारदर्शिता और स्पष्टता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विवाहित जातकों को अपने अहंकार को नियंत्रित रखना होगा, अन्यथा मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। प्रेमी युगलों के लिए दिन आत्मनिरीक्षण का है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): विवाहित लोगों के बीच वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, अतः क्रोध और नियंत्रण दोनों पर ध्यान देना आवश्यक है। प्रेम संबंधों में हाल ही में जो जुड़ाव हुआ है, वहां किसी तीसरे के हस्तक्षेप से गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज का दिन प्रेम के लिए अनुकूल है। विवाहित जातकों को जीवनसाथी से अपेक्षित स्नेह और सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक संतुलन रहेगा और दिन मिलन-संयोग का है। साथी के साथ बाहर घूमने या किसी प्रिय गतिविधि में भागीदारी संभव है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। किसी बात को लेकर तकरार संभव है, किंतु यदि इसे बढ़ावा न दें तो परिस्थिति शीघ्र ही सामान्य हो सकती है। अविवाहित जातकों को किसी पुराने मित्र से प्रेम का भाव उत्पन्न हो सकता है।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम भावनाओं में डूबा हुआ दिन है। जो अकेले हैं, उनके लिए कॉलेज, ऑफिस या परिचय के दायरे में कोई नया आकर्षण उत्पन्न हो सकता है। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने का सुंदर अवसर मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।