Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए पूरा दिन कैसा बीतेगा ...
Love Horoscope 31 December 2024 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): घर वाले लव रिलेशन का विरोध कर सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण प्रेमी को समय नहीं दे पाएंगे। वह रूठ सकता है। पति -पत्नी के लिये दिन शुभ संकेत ले कर आया है। घर परिवार का सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वैवाहिक दम्पत्ति के लिये रोचक दिन रहेगा। जीवन साथी से लाभ होगा। रोमांटिक दिन बीतेगा। लव पार्टनर की सेहत बिगड़ सकती है। अस्पताल जाना पड़ सकता है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दिल उदास रहेगा और आप परेशान भी रह सकते हैं। सेहत नाजुक रहेगी। अचानक आपको लवर के अन्य प्रेम सम्बन्धों का पता चलेगा। जिस कारण आपका प्रेम और प्रेमी से विश्वास उठ सकता है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेमीजन में निकटता आएगी। रोमांस की लाइफ में बढ़ोतरी होगी। ससुराल से सहयोग मिल सकता है। आज अहंकार की भावना आपकी दोस्ती तोड़ सकती है। नये मित्रों पर शायद आप भरोसा न करें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आप प्रियतम की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। लुभावना रोमांन्टिक दिन रहेगा। फ्लर्ट करने के मूड में रहेंगे। प्रेम विवाह का संयोग बन रहा है। दम्पत्ति का आपसी संतुलन बिगड़ सकता है। आपसी झगड़े बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पार्टनर का साथ मिलेगा। प्रेमी का स्ट्रांग सपोर्ट मिलेगा। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे। परिवार को आपके लव रिलेशन के बारे में पता चल सकता है। अगर दूसरा विवाह करने में इच्छुक हैं तो आज बात बन सकती है। बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):पर्सनल लाइफ में सुस्ती महसूस करेंगे। युवक युवतियों जिनका नया नया विवाह हुआ है उनमें अनबन हो सकती है। अच्छा सा गिफ्ट या डेट रिलेशन को बेहतर करेगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): यदि आपको लगता है कि आपका रिश्ता खतरे में है तो कुछ दिनों के लिए कहीं पीछे हटना ठीक होगा। घर में रख रखाव को लेकर तनाव रहेगा। आप मिलनसार है और अपनी इस योग्यता से फायदा उठायेंगे। प्रेमिका से बहस हो सकती है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आज अचानक कोई खबर मिलेगी। अभी तक जिन पति पत्नी या प्रेमी प्रेमिका के बीच झगड़ा चल रहा था वह बढ़ेगा। जरूरत है सही और गलत की सही पहचान करने की। कोई मंहगा गिफ्ट साथी को खुश करने के लिये खरीद सकते हैं।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आप अपने लव रिलेशन के रिश्ते पर नियंत्रण प्राप्त कर सकते हैं। हालाँकि आपका अपने साथी के साथ कठोर व्यवहार पसंद नहीं आएगा। आज जिन अविवाहित जातकों के लिये विवाह की बात चल सकती है अनावश्यक बात न करें।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिर्वतन देखे जा सकते हैं। युवा वर्ग लव पार्टनर के साथ समय का सदुपयोग करेंगे। साथी के साथ कोई नई योजना बन सकती है। पार्टी कर सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): परिवार में सुख और शांति रहेगी और आज आप किसी स्वजन को याद करके भावुक रहेंगे। साथी के साथ लंबी ड्राइव पर जा सकते हैं। अपने साथी की प्रतिभा का गलत आंकलन न करें। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।