फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 30 Septembe: इन 3 राशि वालों के प्रेम विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें लव राशिफल

Tue, 30 Sep 2025 12:09 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: सिंगल जातकों को संभावित जीवनसाथी या नए संबंध मिल सकते हैं, जबकि विवाहित जातकों को अपने साथी के साथ बातचीत, समय बिताने और आपसी समझ बढ़ाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 13
30 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 30 September in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Budhaditya Rajyoga: कल होगा ग्रहों का सबसे बड़ा परिवर्तन, बुधादित्य राजयोग से इन राशियों की बल्ले-बल्ले
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें देवी के इन रूपों की विशेष पूजा, जानें उपाय
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): रिश्तों में प्रेम और सम्मान आज आपको महसूस होगा। लेकिन साथी को समझने का और प्रयास आपको करना होगा। रिश्तों में परिपक्वता दिखाना महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन सिंगल लोगों के लिए खास रहेगा। आपके जीवन में उस व्यक्ति की दस्तक होगी, जिसका आपको इंतजार था। परंतु वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को अनावश्यक विवाद से दूर रहना होगा अन्यथा अच्छी चीजों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के दिन रोमांस से भरा रहेगा और साथी आपसे मन की बात भी साझा करेगी। इस दौरान आपका आकर्षक स्वभाव सबको अपनी ओर खींचेगा। यह रिश्तों को मजबूत करने का एक अच्छा समय है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी और रिश्ता भावनात्मक रूप से आपको सहायता करेगा। क्रश से भी मुलाकात करने की प्लानिंग करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों के लिए समय प्यार भरा रहेगा और आप किसी नए रिश्ते में प्रवेश करेंगे। अपने मन की बातों को सुनकर उनपर चलना आपको खुशी देगा। किसी पुराने पल की याद आ सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): रिश्तों में चल रही लड़ाई को बात से दूर करें। किसी दूसरे व्यक्ति का सहारा लेने से बात बढ़ सकती है, इसलिए स्वयं को उस विवाद को सुलझाने के लिए तैयार करें। हालांकि, रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपकी वाणी और ईमानदारी लोगों का दिल जीतेगी। इस दौरान किसी से अगर आप मन की भावनाओं को साझा करेंगे, तो परिणाम पक्ष में आ सकता है। सिंगल जातकों का दिन दोस्तों के साथ बीतेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए आपके छोटे-छोटे प्रयास एक अच्छा वैवाहिक जीवन बनाएंगे। आपके मन में जिस भी तरह की उलझन चल रही थी वह सोलमेट दूर करने में सफल होंगी। कुछ खास पल बिताना रिश्ते को ऊर्जावान बना सकता है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आप दोनों शाम को समय बिताने के लिए बाहर जा सकते हैं। कुछ पुरानी बातों को याद करते हुए भावुक हो सकते हैं। हालांकि, विवाह के लिए सिंगल लोगों को जल्दबाजी में कोई भी फैसला नहीं लेना है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि के लोगों को प्रेम को मजबूत करने के लिए धैर्यवान होना पड़ सकता है। आपका रिश्ता आपको अधिक प्यारा है यह आप आज साथी को बताएंगे। इस दौरान मन की सभी बात भी साझा आप करेंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और आप एक अच्छा समय साथ में बिताएंगे। लेकिन नए लोगों से मिलना आपके रिश्तों में दरार लेकर आ सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि वालों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। अधिक प्रसन्न रहेंगे और एक पार्टी का आयोजन करेंगे। कोई दोस्ती रिश्ते में बदलेगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें