फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 30 May: मिथुन और कन्या राशि वाले रिश्तों में करेंगे सुधार, पुरानी ग़लतफहमी होगी दूर

Sat, 30 May 2026 01:51 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है।
विज्ञापन
1 of 13
30 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
30 May Ka Love Rashifal:  30 मई 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र स्थितियों से प्रभावित रहेगा। इस दिन तिथि, नक्षत्र और योग में होने वाले परिवर्तन का असर सभी राशियों के प्रेम जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। चंद्रमा की स्थिति और नक्षत्र परिवर्तन के कारण भावनात्मक उतार-चढ़ाव के साथ रिश्तों में नई ऊर्जा भी महसूस हो सकती है। ऐसे में आज का दिन लव राशिफल के अनुसार कुछ लोगों के लिए रोमांटिक और सकारात्मक संकेत लेकर आ सकता है, जबकि कुछ को रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है। आइए जानते हैं इस दिन का लव राशिफल क्या कहता है।
Jupiter Transit: 2 जून से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी-निवेश से लेकर बिजनेस तक में होगा जबरदस्त लाभ
Ketu Nakshatra Gochar 2026: केतु ने किया मघा नक्षत्र में प्रवेश, 30 जून तक ये राशियां रहें अलर्ट
विज्ञापन

2 of 13
30 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज प्रेम संबंधों में उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी। पार्टनर रिश्ते को मजबूत करने के लिए कोई नया और सकारात्मक कदम उठा सकते हैं। सिंगल जातकों का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन किसी नए व्यक्ति से बातचीत की शुरुआत हो सकती है।

विज्ञापन

3 of 13
30 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
रिश्तों में आज प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। कुछ जातकों के लिए विवाह से जुड़े फैसले आगे बढ़ सकते हैं। सिंगल लोगों के जीवन में अचानक किसी खास व्यक्ति की एंट्री होने की संभावना है, जो भविष्य में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

4 of 13
30 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज पार्टनर आपके लिए समय निकालेंगे और रिश्ते को प्राथमिकता देंगे। इस मौके का फायदा उठाकर आप दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ सकती हैं। सिंगल जातकों की लाइफ में पुराना प्यार या नया आकर्षण दोबारा दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन

5 of 13
30 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत रहेगा। पार्टनर के साथ दिल की बातें साझा करने का अवसर मिलेगा। सिंगल जातकों को अपने सोलमेट से मिलने की उम्मीद बढ़ सकती है।

विज्ञापन

6 of 13
30 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन थोड़ा शांत या नीरस रह सकता है। रिश्तों में ताजगी लाने के लिए आप कुछ रोमांटिक गतिविधियों या आउटिंग का सहारा ले सकते हैं। सिंगल जातक खुद को समय देने और नई शुरुआत की योजना बनाने पर ध्यान देंगे।

विज्ञापन

7 of 13
30 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ मिलकर किसी पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा। सिंगल जातकों को पुराने अनुभवों से बाहर निकलने की जरूरत महसूस हो सकती है।

8 of 13
30 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज का दिन रोमांस और खुशी से भरा रह सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताना यादगार रहेगा। सिंगल जातक अपने क्रश के बारे में अधिक सोच सकते हैं और भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज रिश्तों में थोड़ी चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन बातचीत से स्थिति बेहतर हो सकती है। सिंगल जातकों के लिए प्रेम जीवन में नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।

10 of 13
30 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को समय देना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, जिससे हल्की नाराजगी संभव है। सिंगल जातक अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

11 of 13
30 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज रिश्तों में प्यार और समझ बढ़ेगी। छोटे-छोटे रोमांटिक gestures रिश्ते को मजबूत बनाएंगे। सिंगल जातकों को नए रिश्तों में जल्दबाजी से बचने की सलाह है।

12 of 13
30 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और तनाव कम होगा। सिंगल जातकों को थोड़ी भावनात्मक उलझन का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

13 of 13
30 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। पार्टनर से गहरी बातचीत हो सकती है। सिंगल जातक पुरानी यादों में उलझे रह सकते हैं, इसलिए आगे बढ़ने की जरूरत है।  

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें