फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: वृषभ समेत इन राशि वालों की लव लाइफ में होंगे बदलाव, जानें अपना लव राशिफल

Mon, 29 Dec 2025 07:20 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का लव राशिफल आपकी चंद्र राशि और कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है। ये दोनों ही कारक आपके प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन पर गहरा असर डालते हैं। इनके प्रभाव से यह जाना जा सकता है कि आज आप अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से कितना जुड़ाव महसूस करेंगे और आपके रिश्ते में किस तरह की ऊर्जा बनी रहेगी।
विज्ञापन
1 of 13
29 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Dainik Love Rashifal 29 December: ज्योतिष के अनुसार कुंडली में स्थित शुक्र ग्रह प्रेम, आकर्षण, तालमेल और वैवाहिक संबंधों की गुणवत्ता तय करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब शुक्र की स्थिति अच्छी होती है, तो रिश्तों में स्वाभाविक रूप से प्यार बढ़ता है, बातचीत सहज रहती है और आप अपने साथी के और करीब महसूस करते हैं। इसके विपरीत, यदि शुक्र कमजोर हो या उस पर अन्य ग्रहों का दबाव हो, तो भावनाएँ अस्थिर हो सकती हैं, छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है और रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है। ऐसी परिस्थितियों में आपकी चंद्र राशि और ग्रहों की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखकर बनाया गया दैनिक लव राशिफल एक मार्गदर्शक का काम करता है। यह बताता है कि आज आपके प्रेम जीवन में किस प्रकार की स्थितियाँ उभर सकती हैं, साथ ही यह भी संकेत देता है कि दिन रोमांटिक रहेगा या थोड़ा संभलकर आगे बढ़ने की जरूरत है।
Year Ender 2025: महाकुंभ से राम मंदिर ध्वजारोहण तक, देश के बड़े धार्मिक आयोजन एक नजर में
यह लव राशिफल सिर्फ प्रेम में पड़े लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि शादीशुदा व्यक्तियों के लिए भी उपयोगी साबित होता है। इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि अपने रिश्ते में तालमेल बनाए रखने के लिए किन बातों पर ध्यान देने की जरूरत है, कब संवाद बढ़ाना चाहिए और कब किसी संवेदनशील मुद्दे को थोड़े समय के लिए टाल देना बेहतर रहेगा। इस तरह, दैनिक लव राशिफल आपको अपने प्रियजनों के साथ संबंधों को मजबूत करने, अनावश्यक विवादों से बचने और दिनभर भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में सहायक मार्गदर्शन प्रदान करता है।
Year Ender 2025: साल 2025 में शनि ने किया क्या-क्या? गोचर, नक्षत्र बदलाव, वक्री और अस्त की पूरी कहानी
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के जीवन में आज किसी प्रिय व्यक्ति की दस्तक हो सकती हैं। अगर सिंगल हैं तो कोई नया व्यक्ति आपके जीवन में खुशियों की दस्तक देगा और आपकी लव लाइफ शानदार रहने वाली है। क्रश के साथ मूवी का प्लान आप बना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के लिए समय बदलावों से भरा रहने वाला है, क्योंकि आप भविष्य को लेकर साथी से बात करेंगे। हालांकि, आज शादीशुदा लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे। आप दोनों किसी निवेश में साझेदारी कर धन राशि जमा करेंगे। दोस्तों के साथ आपसी समझ बढ़ेगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा। साथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। तनाव होने के कारण साथी के साथ लड़ाई या किसी बहस में उलझेंगे। अपने प्यार का इजहार करने का सबसे अच्छा मौका है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों के लिए दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में शांति बनाए रखेंगे। साथी के साथ ट्रिप पर जाएंगे। साथ में एक अच्छा समय बिताने से समर्पण का भाव बना रहेगा। इस दौरान सिंगल लोग बेवजह की बहस से बचें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों की लव लाइफ कमाल की रहेगी। आप दोनों का रिश्ता लोगों के लिए प्रेम का उदाहरण बनेगा।  आप अपने प्यार को खुलकर जाहिर करेंगे और परिवार में भी खुशियां आपकी वजह से बनी रहेगी। रोमांस के मौके भी मिलने वाले हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां आज दूर होगी। आप दोनों मिलकर सभी समस्याओं पर बात करेंगे। हालांकि, सिंगल लोगों की क्रश के साथ बात बढ़ेगी और नई दोस्ती की शुरुआत आप दोनों के बीच होगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप साथी के लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन करेंगे। किसी काम को पूरा करने में क्रश का साथ भी प्राप्ति होगा। पार्टनर से हर बात शेयर करें और उनकी भावनाओं की कद्र करें। साथी के साथ स्पष्ट रहने की कोशिश करें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके लिए दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। विवाह की बात बन सकती हैं। आप घर वालों के लिए यात्राओं का आयोजन भी करेंगे और इस काम में साथी का साथ भी मिलने वाला है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। अपने प्रेम का आप इजहार करेंगे। सिंगल लोगों को किसी खास से उपहार मिलेगा। रोमांस के मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। इसलिए आप साथी के साथ इस खुशी को साझा करेंगे। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों की लव लाइफ खुशियों भरी रहेगी। सोलमेट के साथ फिल्म देखने जाएंगे। लेकिन पार्टनर के सामने क्रोध करने की आदत आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आपके पास जो है उसके साथ खुश रहें। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): सितारों के अनुसार आज आपका पुराना प्रेम संबंध जीवन भर के रिश्ते में बदल सकता है। आप रिश्तों में अपनी समस्याओं का समाधान स्वयं निकालेंगे। छोटी बातें रिश्तों में बड़ी मिठास घोल सकती हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। रिश्तों में संवाद से समस्या का समाधान करें। परिवार के साथ आपका सामंजस्य बढ़ेगा। लेकिन पुराने झगड़ों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें। साथी की ओर से कोई उपहार मिलेगा। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें