फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 29 December: मेष और धनु राशि वालों के पार्टनर हो सकते हैं नाराज, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sun, 29 Dec 2024 07:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए पूरा दिन कैसा बीतेगा ...
विज्ञापन
1 of 13
29 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 28 December 2024 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मन उदास हो सकता है। आपके प्रेम सम्बन्धों में समस्याएं आ सकती हैं। लव पार्टनर रुठ सकता है। आपको नरमी से, प्यार से मनाना पड़ेगा। रिश्तों को मजबूत करने में मां का सहयोग मिलेगा। अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो आज का दिन प्रोग्राम तय करने के लिये उत्तम है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): रिलेशनशिप मजबूत होगी। दिन प्रसन्नता भरा है। लवलाईफ में प्रेम और विश्वास की वृद्धि होगी। आज ऑफिस में सम्मान मिल सकता है। विवाह योग भी बन रहा है। अगर आप अविवाहित हैं, तो आपकी इच्छा पूरी होगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर आज आप अपने फ्रेंड को विवाह के लिये प्रस्ताव करेंगे। सावधान रहें हो सकता है कि आपका प्रस्ताव आपका साथी ठुकरा दे। आपके भाई आपको मदद करेंगे। उनसे जरुर अपने मन की बात शेयर करें। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): मन रोमांचित है। संगीत मन को प्रफुल्लित करेगा, लेकिन स्थिति अनुकूल नहीं है। प्रेमी से मिलने का मौका तो मिलेगा परन्तु किसी कारणवश आप इस अवसर का लाभ नहीं उठा सकेंगे। पति-पत्नी के रिश्तों में भी तनाव रहेगा। बात को बढ़ावा मत दे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने मन की भावनाओं को मित्र के साथ साझा करेंगे। पत्नी के रुप में लक्ष्मी का आगमन घर में होगा। आज आपका पार्टनर किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात करायेगा, जिससे आपको आने वाले समय में फायदा होगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आफिस में काम की अधिकता के कारण आप अपने गर्लफ्रेंड, ब्वॉयफ्रेंड से मिल नहीं पायेंगे। मन उदास होगा। जिस कारण घर में भी झगड़ा हो सकता है। आज मन बेचैन रहेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):यात्रा से आज लाभ मिलेगा। ये मित्र बनेंगे। मनचाहा कार्य कर के खुशी मिलेगी। अपने प्रेमी को अगर अपने परिवार से मिलाना चाहते हैं तो समय शुभ है। आपके प्रेम को परिवार की स्वीकृति मिलेगी।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज समय आपके पक्ष में है। आज हर्ष और उल्लास का दिन है। आज आपकी मनोकामना पूरी होगी। अपने प्रेम में गर्माहट महसूस करेंगे। आपकी लवलाईफ की नींव मजबूत होगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):दिन आज परिवार के अधूरे कार्यों को पूरा करने में गुजरेगा। समय नहीं मिलेगा। अपने पार्टनर या फ्रेंड को भी समय नहीं दे पायेंगे। जिस कारण आपका साथी आपसे रुठ सकता है। व्यापार के लिये यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। सिर दर्द आज दिन खराब कर सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):आज का दिन बेकार के वाद-विवाद में नष्ट होगा। लेकिन जीवनसाथी से विचारों पर तकरार होगी। प्रेमीजन के लिये खुशखबरी है। हृदय रोमांच से भरपूर कुछ करने को आतुर है। शाम आनंद और प्यार से भरपूर रहेगी। चाहत पूरी होगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पार्टनर से खुशी की खबर मिलेगी, जो जीवन में स्थिरता लायेगी। पति-पत्नी जीवन की महत्वपूर्ण योजना बनायेगें, जिससे लाईफ में खुशहाली आयेगी। जो जातक विवाह करना चाहते है, उन्हे अभी इंतजार करना पड़ेगा। कान या दांत का दर्द सता सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। हो सकता है आपका प्रेमी आपको इम्प्रेस करने के लिये झूठ बोले, सही और गलत का आंकलन आपने करना है। आपका लाईफ पार्टनर आपके लिये गिफ्ट में आभूषण ला सकता है। दिन अच्छा रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें