फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: धनु राशि वाले रिश्तों में संतुलन बनाकर चलें, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 28 Jan 2025 07:08 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
28 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 28 January 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): परिवार में आपसी तालमेल बेहतरीन रहेगा घर में भी सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। रिश्तों में भावनात्मक गहराई रहेगी। साथी के साथ खुशियों के पल साझा करेंगे। आप सिंगल हैं, तो किसी खास व्यक्ति से मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा और पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेमी-प्रेमिका को भी डेटिंग के अवसर मिलेंगे। रिश्तों में स्थिरता और सुरक्षा का अनुभव होगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप किसी रिश्ते में हैं, तो अपने साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर बात कर सकते हैं। सिंगल लोग किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो उनके जीवन में स्थिरता और भावनात्मक संतुलन लाएं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह से कोई पारिवारिक कार्य हल हो जाएगा। सुख-शांति का माहौल बनेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):पार्टनर के साथ समय बिताकर आप भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे। साथी के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे। सिंगल लोग ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा लाएगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): परिवार के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। रिश्तों में भावनात्मक दूरी या ठहराव का अनुभव हो सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):यह समय अपने साथी से संवाद बढ़ाने और अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने का है। सिंगल लोग आत्मनिरीक्षण कर सकते हैं और भविष्य के रिश्तों के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): पारिवारिक सदस्यों के लिए कुछ समय निकालना संबंधों में और नजदीकियां बढ़ाएगा। उपहारों का आदान-प्रदान करना संबंधों में मधुरता लाएगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):रिश्तों में भावनाओं का संतुलन रखने की जरूरत है। साथी के साथ आपके संबंधों में मजबूती और समझ बढ़ेगी। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं, लेकिन रिश्ते को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने की जरूरत है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य का अभाव रह सकता है। जिसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नाकामयाबी रहेगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): रिश्तों में भावनात्मक दूरी या ठंडापन महसूस हो सकता है। साथी से संवाद बनाए रखें। गलतफहमियों को हल करने की कोशिश करें। सिंगल लोग इस समय खुद पर ध्यान केंद्रित करें। पुराने घावों को भरने का प्रयास करें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्तों में आज असुरक्षा का अनुभव हो सकता है। अपने साथी के साथ ईमानदारी से बात करें। किसी भी स्थिति को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। सिंगल लोग अपने भावनात्मक घावों को भरने पर ध्यान दें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें