Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है, इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के लिए दिन थोड़ा उलझनों भरा रहेगा। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना बेहद जरूरी है। छोटी-सी बात भी अगर ईगो में आकर कही गई, तो मामला बिगड़ सकता है। इस समय बेहतर रहेगा शांत रहकर बात संभालें।
विज्ञापन
2 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): सिंगल लोगों के लिए दिन खास रहेगा, क्योंकि कोई क्रश की ओर से घूमने का ऑफर मिल सकता है। कोई खास बातचीत शुरू होने के संकेत हैं, जो रिश्ते को नई दिशा दे सकते हैं। सिंगल लोग आज खुद को समझने और अपनी भावनाओं पर ध्यान देने की कोशिश करें।
विज्ञापन
3 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के लिए समय बदलावों भरा रहेगा। रिश्ते में सच्चाई आपकी ताकत बनेगी। खासकर शादीशुदा लोग छोटी-छोटी बातों को छुपाने की बजाय खुलकर बात करें। इस प्रयास से आप दोनों का विश्वास मजबूत होगा।
4 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों के लिए दिन खुशियां लेकर आएगा। आज की कोई मुलाकात या बातचीत धीरे-धीरे गहराते रिश्ते की शुरुआत बन सकती है। दिल की बात समझने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सिंह राशि वालों के लिए दिन प्रेम जीवन में कुछ उलझनों भरा रहेगा। अहंकार को थोड़ा साइड में रखना होगा। अगर आप झुककर बात करेंगे, तो रिश्ते में मिठास बनी रहेगी और गलतफहमियां भी दूर होंगी।
विज्ञापन
6 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वालों के विवाह के योग बनेंगे। क्रश से बात होने से मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा, जिससे मन को सुकून रहेगा। वहीं सिंगल लोग भावनाओं में बहकर जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें।
विज्ञापन
7 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। साथ बिताया गया समय रिश्ते में नई ताजगी और करीबियां लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन आपका सुखमय रहने वाला है।
8 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर रिश्ते में उलझन चल रही है, तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह काम आ सकती है। आपके लिए किसी नई नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। आप साथी के लिए उपहार भी लेकर आ सकते हैं।
9 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): उतार-चढ़ाव भरी स्थितियों के बीच आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। आज थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है। हर चीज तुरंत ठीक हो, ऐसा जरूरी नहीं।
10 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): सेहत संबंधी दिक्कतों का प्रभाव आपके शरीर और मन दोनों पर दिखाई देगा। पुरानी बातों का भार दिल पर रहेगा। हालात भले अभी थोड़े उलझे लगते, लेकिन समय के साथ सब बेहतर हो सकता है।
11 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। सबसे पहले खुद की फीलिंग्स को समझना जरूरी है। जब आप खुद से संतुष्ट रहेंगे, तभी रिश्तों में भी बैलेंस बना पाएंगे। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों में प्रेम बढ़ेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): लव पार्टनर की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आज रिश्तों में जल्दबाजी दिखाने की जरूरत नहीं है। चीजों को अपने आप आगे बढ़ने दें। भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा और अपनापन महसूस होगा।