फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 27 सितंबर: सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sat, 26 Sep 2026 03:41 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

27 सितंबर 2026 का लव राशिफल प्रेम और रिश्तों के लिहाज से कैसा रहेगा? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का प्रेम जीवन, पार्टनर के साथ रिश्ते और भावनाओं से जुड़ा दिन का हाल।
विज्ञापन
1 of 13
27 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Rashifal 27 September 2026: प्रेम और रिश्तों के लिहाज से 27 सितंबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आ सकता है। कुछ राशि वालों के रिश्ते में प्यार, रोमांस और नजदीकियां बढ़ेंगी, तो कुछ लोगों को पार्टनर के साथ छोटी-मोटी गलतफहमी या मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। सिंगल लोगों के लिए भी दिन खास रह सकता है। किसी को क्रश की ओर से सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं, तो किसी के मन में चल रही भावनाएं थोड़ी उलझन पैदा कर सकती हैं। ऐसे में आज रिश्तों में खुलकर बातचीत करना और एक-दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए 27 सितंबर 2026 का लव राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ किसी मुद्दे पर कहासुनी हो सकती है, जिससे रिश्ते में थोड़ी खटास आने की संभावना है। वहीं, सिंगल युवा आज अपनी आजादी और दोस्तों के साथ समय बिताकर खुश रहेंगे।

विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने या साथ में कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। सिंगल लोग अपने क्रश की एक झलक पाकर भी खुश महसूस करेंगे।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) रिश्ते में चल रही पुरानी बातों को पीछे छोड़कर पार्टनर को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश करेंगे। वहीं, सिंगल लोगों का मूड तब खराब हो सकता है जब वे अपने क्रश को किसी और के साथ समय बिताते देखें।

विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) पार्टनर के साथ किसी दूर की यात्रा या विदेश घूमने की योजना पर चर्चा हो सकती है। रिलेशन में रहने वाले लोग एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वहीं, सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर का प्यार और अपनापन आपको खास महसूस कराएगा। साथी रिश्ते को यादगार बनाने के लिए कोई नया प्लान या सरप्राइज कर सकते हैं। सिंगल लोग अपने क्रश के सामने दिल की बात रखने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज पार्टनर अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर आपके साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे, जिससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों को अपनी भावनाओं को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज रिश्ते में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा। पार्टनर पुरानी बातों को भुलाकर रिश्ते में नई मिठास लाने की कोशिश करेंगे। सिंगल लोगों को भावनाओं में बहकर कोई जल्दबाजी का फैसला लेने से बचना चाहिए।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिहाज से दिन खास रह सकता है। पार्टनर प्यार भरी बातों और तारीफों से आपका दिल जीतने की कोशिश करेंगे। सिंगल लोग ऑनलाइन किसी नए व्यक्ति से जुड़ने या बातचीत शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पार्टनर किसी बात को लेकर परेशान या शांत रह सकते हैं, इसलिए उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। सिंगल लोग बिना कुछ कहे अपने क्रश तक अपनी भावनाएं पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ प्यार और नजदीकी के पल बिताने का मौका मिलेगा। दोनों के बीच आकर्षण और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। सिंगल लोगों की अपने क्रश से मुलाकात उन्हें काफी खुश कर सकती है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) लव लाइफ में आज सकारात्मक माहौल बना रहेगा। पार्टनर की तरफ से कोई प्यारा तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है। वहीं, सिंगल लोग दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे और अच्छा समय बिताएंगे।

विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज पार्टनर आपके लिए कुछ खास करके अपने प्यार का एहसास करा सकते हैं। साथ में रोमांटिक आउटिंग या मूवी डेट का प्लान बन सकता है। सिंगल लोगों को क्रश के साथ बैठकर बातचीत या लंच करने का अवसर मिल सकता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें