मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज बिना बोले भी दिल की बातें समझी जा सकती हैं। किसी की खामोशी आपके मन को गहराई से छू सकती है। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सिंगल लोगों को कोई नया चेहरा बेहद अपना सा महसूस हो सकता है। वहीं कपल्स के बीच बिना शब्दों के भी प्यार महसूस होगा।
विज्ञापन
3 of 13
27 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
रिश्तों में स्थिरता रहेगी, लेकिन मन की कोई बात बाहर आने का इंतजार कर रही है। आज साथी के साथ खुलकर बातचीत करना अच्छा रहेगा। दोस्ती का रिश्ता प्रेम में बदल सकता है। पार्टनर की छोटी सी तारीफ भी आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी।
4 of 13
27 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आपकी कही बात का असर उम्मीद से ज्यादा गहरा हो सकता है। इसलिए शब्दों का सोच-समझकर इस्तेमाल करें। सिंगल्स के लिए हल्की-फुल्की बातचीत दिल का रिश्ता बन सकती है। कपल्स के बीच पुरानी नाराजगी हंसी-मजाक में दूर होने के योग हैं।
विज्ञापन
5 of 13
27 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज भावनाएं ज्यादा हावी रह सकती हैं। छोटी-सी बात भी दिल को छू सकती है। सिंगल लोगों को कोई ऐसा व्यक्ति आकर्षित करेगा, जो उनकी भावनाओं को समझे। प्रेमी जोड़े पुराने खूबसूरत पलों को याद कर अपने रिश्ते को और मजबूत बनाएंगे।
विज्ञापन
6 of 13
27 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज रोमांस को खास बनाने का मौका मिलेगा। पार्टनर के लिए किया गया छोटा-सा सरप्राइज रिश्ते में नई मिठास घोल सकता है। सिंगल्स पर किसी की नजरें टिक सकती हैं। प्रेम संबंधों में आकर्षण और उत्साह बना रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
27 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
मन की बात छिपाने के बजाय साफ शब्दों में कहना बेहतर रहेगा। आज ईमानदारी रिश्तों की दूरियां कम कर सकती है। सिंगल लोगों को किसी रिश्ते को लेकर फैसला लेना पड़ सकता है। कपल्स खुलकर बातचीत करेंगे तो गलतफहमियां दूर होंगी।
8 of 13
27 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज कोई साधारण सी बात दिल में गहरी जगह बना सकती है। रिश्तों को समझने और संभालने का सही समय है। सिंगल्स किसी अलग सोच वाले व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। पार्टनर के साथ विचार अलग होने पर भी रिश्ता मजबूत रहेगा।
9 of 13
27 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज आपकी भावनाएं बेहद गहरी रहेंगी। दिल की बात किसी खास तक पहुंच सकती है। सिंगल्स को सपनों जैसा कोई आकर्षण महसूस हो सकता है। शाम का समय रोमांस और प्यार के लिए खास रहेगा।
10 of 13
27 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज आपका व्यक्तित्व लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। अचानक किसी से खास जुड़ाव महसूस हो सकता है। सिंगल्स को किसी नए व्यक्ति से मानसिक और भावनात्मक कनेक्शन बनने के संकेत हैं। कपल्स बिना बोले भी एक-दूसरे की भावनाएं समझ पाएंगे।
11 of 13
27 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। पार्टनर आपकी ओर ज्यादा ध्यान की उम्मीद कर सकता है। सिंगल्स को अपने मन की स्थिति साफ नजर आने लगेगी। प्रेम संबंधों में ताजगी लाने के लिए साथ बिताया थोड़ा समय काफी रहेगा।
12 of 13
27 मई का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
जिस प्यार की तलाश है, वह आपके करीब ही हो सकता है। पुराने दोस्त के साथ भावनात्मक नजदीकियां बढ़ सकती हैं। सिंगल्स किसी पुराने रिश्ते को नए नजरिए से देखेंगे। कपल्स साथ मिलकर भविष्य की नई योजनाएं बना सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
काम की व्यस्तता के बीच भी रिश्तों को समय देना जरूरी होगा। आज भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाने की जरूरत महसूस होगी। सिंगल लोगों का झुकाव ऐसे व्यक्ति की ओर होगा, जो उन्हें सम्मान और समझ दे। प्रेम संबंधों को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।