Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
Love Horoscope 27 January 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।
वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज मन में ठहराव नहीं है, बेचैनी है। साथी आपकी बात नहीं मानेंगे और यही बात आपको बुरी लगेगी। संयम रखे एक दो दिन में स्थिति आपके अनुकूल हो जाएगी।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज रिश्ते खराब होने की संभावना है। प्रेम समर्पण मांगता है। आपका साथी आप से नाराज हो सकता है। विवेक से काम लें। बिना बात के बहस न करें। इससे स्थिति खराब होगी।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन में खुशियां आ रही हैं । आज आप अपने बातों से अपने प्रेमी को वश में कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप किसी से मिलेंगे जिसका काफी प्रभाव आपके ऊपर पड़ेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आज आपके दिल की धड़कने तेज हैं। आप का अकेलापन खत्म होगा और आपका साथी आपके लिये गिफ्ट ला सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्यार का खुमार आज ज्यादा खर्चा करवा रहा है। शापिंग करने के मूड से प्रेमी के साथ बाजार जाएंगे। यह बात आपके परिवार को पसन्द नहीं आयेगी। जिस कारण पिता से बहस हो सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आपके मन में दुविधा और आत्मविश्वास दोनों की ही स्थिति रहेंगी। आज आप अपना बेस्ट देंगे, जिस कारण आपकी इज्जत बढ़ेगी। विदेश से रिश्ते आ सकते हैं। विदेश से फायदा भी हो सकता है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपका प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आपके प्रिय के साथ सही तालमेल बन रहा है। पार्टी का माहौल है, अपने लव पार्टनर के साथ शाम को कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके बीच रिलेशनशिप मजबूत होगी अगर आप सही तरीके से अपने पार्टनर से पेश आएंगे। किसी भी बात की अति न करें। आनंन्द का माहौल है। परिवार आपके साथ है।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आप प्रेम को नए नजरिये से देखते हैं। यह बात आपके साथी को भा जायेगी। आपसी बातचीत, रिश्तों को मजबूत करेगी। फेसबुक पर चैट कर अपने लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज मन रोमान्टिक है। दिन भी अच्छा गुजरेगा। पति- पत्नी में प्यार बढ़ेगा। मैरिड लाईफ में खुशियां आयेंगी। परिवार का साथ मिलेगा।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज कोई आपके दिल पर दस्तक दे रहा है। फोन पर बात हो जायेंगी लेकिन फिर भी मन को शान्ति नहीं मिलेगी। अपेक्षा रहेगी मिलने की लेकिन पार्टनर का आज मिलना सम्भव नहीं हो पायेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज सावधान रहें लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। आपकी कही कोई बात उसे बुरी लग सकती है। आप की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाएंगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।