Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
Love Horoscope 26 September in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। Budhaditya Rajyoga: कल होगा ग्रहों का सबसे बड़ा परिवर्तन, बुधादित्य राजयोग से इन राशियों की बल्ले-बल्ले
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें देवी के इन रूपों की विशेष पूजा, जानें उपाय
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज रिश्तों में प्रेम अधिक रहेगा। आप दोनों एक दूसरे को कोई उपहार भी देंगे और साथ में एक अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि, शादीशुदा लोग घूमने की प्लानिंग भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। साथी से मन की बात कहने में सफल होंगे और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव भी आप महसूस करेंगे। हालांकि, सिंगल लोगों के दिन सामान्य रहेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दांपत्य जीवन में प्रेम बरकरार रहेगा। आप पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान में जिएंगे। शाम के समय आप शॉपिंग या फिल्म देखने भी जाएंगे। प्रेम विवाह के योग प्रबल हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर पहले प्यार में धोखा मिला था, तो अब उससे स्वयं को बाहर महसूस करेंगे। आपसी समझ बढ़ने से रिश्तों में मिठास आएगी। यदि दिल की बात कहने से डर रहे हैं, तो आज कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। लेकिन कुछ पुरानी बातें आपको परेशान करेगी। क्रश के साथ बात भी बढ़ सकती हैं। परंतु वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन रोमांस के लिए शुभ है। पार्टनर के साथ खुश रहें।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जीवन साथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे। साथी की भावनाओं और बातों के प्रति सम्मान बनाए रखना होगा। शादीशुदा जीवन खुशहाल बीतेगा। सिंगल लोगों को प्यार में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज किसी खास दोस्त के साथ नए रिश्ते में प्रवेश करेंगे। आप जीवन में नयापन महसूस करेंगे। आपको लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलेगा। लेकिन आप व्यापार में अपना अधिक समय बिताएंगे।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज दिन आपके लिए रोमांस से भरा रहेगा। आप साथी के साथ डिनर पर जाएंगे। यहां दोनों एक अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि, आप सोलमेट को व्यापार का साथी बना सकते हैं।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। आप परिवार में कुछ बदलाव करेंगे और रिश्तों को बेहतर करने के भी प्रयास करेंगे।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आपकी लव लाइफ में नया मोड़ आएगा और मन की बात किसी प्लेटफॉर्म के जरिए करेंगे। आज आप अपने प्रिय को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): परिवार से प्रेम और समर्थन का अनुभव होगा। आप दोनों का विश्वास एक दूसरे को प्रित और बढ़ेगा। हालांकि, लव लाइफ में किसी अपने खास की दस्तक भी होगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन व्यापार और रिश्ते दोनों के लिहाज से बेहतर रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।