मेष लव राशिफल
आज रिश्तों में अपनापन और समझ पहले से बेहतर रहेगी। साथी के लिए कोई नया उपहार भी आप लेकर आ सकते हैं। पार्टनर के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। सिंगल लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, कोई बड़ी उम्मीद या निराशा नहीं होगी।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल
विवाह के लिए योग्य वर का प्रस्ताव आ सकता है। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके घर विवाह या भविष्य को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल
मिथुन राशि वालों के जीवन में थोड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं, धैर्यवान रहें। आज पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है। इससे रिश्ते में स्पष्टता आएगी। सिंगल लोगों को जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल
कर्क राशि वालों की आज दिल की भावनाएं गहरी रह सकती हैं। किसी खास व्यक्ति की एंट्री आपके जीवन में खुशी ला सकती हैं। पुराने रिश्तों में भी नजदीकियां बढ़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल
रिश्तों में प्रेम और विश्वाल बढ़ेगा। प्रेम जीवन में आज थोड़ा खालीपन या नीरसता महसूस हो सकती है। छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें। पार्टनर के साथ खुलकर बात करना रिश्ते को बेहतर बनाएगा। क्रश से बात बढ़ सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल
आज प्रेम संबंधों में गहराई महसूस होगी। मन थोड़ा भावुक रह सकता है, लेकिन पार्टनर का साथ राहत देगा। नए लोगों को भूलकर भी अपने मन की कोई बात न बताएं। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखना जरूरी रहेगा।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल
भावनाओं को सहज तरीके से व्यक्त करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। साथी के व्यापार को नई दिशा देने पर आप काम करेंगे।अगर किसी रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो अच्छे संकेत मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल
आज किसी आकर्षक व्यक्ति की ओर आपका झुकाव बढ़ सकता है। रिश्तों में जुनून और भावनाएं दोनों गहरी रहेंगी। विवाह के लिए घर में बात कर सकते हैं। हालांकि, सोच-समझकर कदम बढ़ाना बेहतर रहेगा।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल
धनु राशि वालों के विवाह योग बनेंगे। आज मन हल्का और खुश रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपने दिल की बात साफ शब्दों में कहना रिश्ते को मजबूत करेगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल
सिंगल लोगों के लिए नई मुलाकात दिलचस्प साबित हो सकती है। रिश्तों में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन समझदारी और धैर्य से सब संभल जाएगा। इसके अलावा आप पार्टनर का भरोसा जीतने की कोशिश करें।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल
आज भावनाओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें और पुराने विवाद सुलझाने का प्रयास करें। सिंगल लोगों को किसी दोस्त के जरिए नया रिश्ता मिलने के संकेत हैं।
मीन लव राशिफल
आज दिल की भावनाओं को खुलकर स्वीकार करने का दिन है। रिश्तों में प्यार और भरोसा बढ़ेगा। कोई पुरानी बात फिर से उलझनें पैदा कर सकती हैं। पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपके संबंध को और मजबूत बना सकता है।