मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपकी लव लाइफ में रोमांस की बहार रहेगी। रिश्तों में प्यार, अपनापन और खुशियां बढ़ेंगी। पार्टनर आपके साथ यादगार और रोमांटिक पल बिताने की पूरी कोशिश करेगा।
विज्ञापन
2 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज का दिन रिश्तों में नई खुशियां लेकर आएगा। आपसी विश्वास और समझ पहले से अधिक मजबूत होगी, जिससे आपका रिश्ता नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। आपकी क्रश के साथ भी दोस्ती कुछ कदम आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
3 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
विवाह योग्य लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में किए गए प्रयास सफल होंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज प्यार के मामले में किस्मत आपका साथ देगी। आप साथी के लिए उपहार भी लेकर आ सकते हैं।
4 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज धन लाभ के साथ-साथ रिश्तों में भी मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव पहले से कहीं अधिक गहरा होगा। इसके अलावा पुरानी बातों को लेकर चल रही गलतफहमियां भी दूर होती आपको नजर आएगी।
विज्ञापन
5 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज आपकी लव लाइफ सबसे शानदार रहने वाली है। प्रेम संबंधों में रोमांस और खुशियां भरपूर रहेंगी। वहीं, सिंगल लोग दोस्तों के साथ शानदार समय बिताकर नई यादें बना सकते हैं। क्रश भी बात करने सामने से आ सकता है।
विज्ञापन
6 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
सिंगल लोगों को अपने क्रश से मनचाही प्रतिक्रिया न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है। हालांकि, शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशियों और आपसी तालमेल से भरपूर रहेगा। दिन कुल मिलाकर रोमांटिक भी रहने वाला है।
विज्ञापन
7 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज का दिन प्यार, रोमांस और मधुरता से भरा रहेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे अपने रिश्ते में नई ऊर्जा और ताजगी लाने की कोशिश करेंगे। परिवार के लिए कोई वस्तु खरीद के भी ला सकते हैं, जिससे आसपास खुशियों का माहौल रहेगा।
8 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
सिंगल लोगों की कार्यस्थल पर किसी खास व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। यह दोस्ती भविष्य में खूबसूरत रिश्ते का रूप ले सकती है। पार्टी में किसी खास से बात हो सकती है।
9 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनि राशि वालों को सभी का साथ मिलने वाला है। आज आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। साथ बिताया गया समय रिश्ते को और मजबूत करेगा। यह समय दिल की बातों को खुलकर कहने का मौका है।
10 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज आप अपने दिल की बात बिना किसी झिझक के व्यक्त कर पाएंगे। आपके सितारे बता रहे हैं कि, परिणाम पक्ष में आ सकता है। आपकी ईमानदारी पार्टनर का दिल जीत लेंगी।
11 of 12
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
प्रेम जीवन में मिलने वाले नए अवसरों को समझदारी से अपनाएं। परिवार से जुड़ी किसी महत्वपूर्ण समस्या को सुलझाने के लिए यात्रा की योजना बन सकती है, जिससे रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।