फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 23 Sep: इन तीन राशि वालों की लव लाइफ रहेगी शानदार, पढ़ें लव राशिफल

Tue, 23 Sep 2025 06:55 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : adobe stock
Love Horoscope 23 September in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Budhaditya Rajyoga: कल होगा ग्रहों का सबसे बड़ा परिवर्तन, बुधादित्य राजयोग से इन राशियों की बल्ले-बल्ले
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें देवी के इन रूपों की विशेष पूजा, जानें उपाय
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवनसाथी से दिल की बात कहने के लिए समय शुभ रहेगा। लेकिन उन्हें समझने का अभी और प्रयास करना होगा क्योंकि तीखे शब्द रिश्ता खराब कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को डेटिंग का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। जीवनसाथी के साथ शादी की योजनाएं बनाएंगे। नया रिश्ता जीवन में कई बदलाव लेकर आएगा। नए व्यापार की योजनाएं भी साथी के साथ बना सकते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आप अपने प्रेम जीवन को लेकर अधिक सोच-विचार कर रहे हैं, जिससे मन में बेचैनी हो सकती है। इस समय खुद को थोड़ा ब्रेक देना अच्छा रहेगा। अपने आप से जुड़ें और महसूस करें कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं। जब दिल की आवाज को सुनेंगे, तो सही दिशा अपने आप मिल जाएगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आप स्वाभाविक रूप से भावनाओं को सुंदर शब्दों में व्यक्त करने में माहिर हैं, और आज इसका उपयोग करें। प्रेम में आपकी बातों का गहरा असर हो सकता है। अपने साथी से जो भी कहें, सोच-समझकर और सच्चे दिल से कहें। दिन रोमांटिक रहेगा और रिश्ते में नयापन महसूस होगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा और साथी के लिए कोई पार्टी का आयोजन आप करेंगे। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें घूमने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वालों की लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। आप दोनों एक अच्छा समय बिताएंगे। इस दौरान उन विषयों पर भी बात होगी, जिनका जवाब जानना इस रिश्ते के लिए जरूरी है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): सिंगल लोगों के जीवन में आज किसी की दस्तक होगी। परिवार वालों को भी आपका यह रिश्ता पसंद आएगा। हालांकि, वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों में प्यार बढ़ेगा और आप दोनों एक दूजे के प्रति समर्पित महसूस करेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज दिन रोमांस से भरा रहेगा। साथी के साथ डिनर पर जाएंगे। इस दौरान आप एक अच्छी शाम बिताएंगे, जिससे रिश्तों में नयापन महसूस होगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपका प्रेम जीवन स्थिर रहेगा। सिंगल लोग विवाह के रिश्ते में बंधेंगे। लेकिन नए काम के प्रारंभ के लिए आप अपनी अधिकांश समय वहा बिताएंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): किसी नए व्यक्ति से हुई हालिया मुलाकात आज आपके दिल-दिमाग में छाई रहेगी। हो सकता है कि यह रिश्ता खास हो और भविष्य में गहराई ले। हालांकि भावनाओं में बहने की बजाय एक-दूसरे को समझने का समय दें। रिश्ते को जल्दबाजी में आगे न बढ़ाएं, धीरे-धीरे चलें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवनसाथी के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे। आप दोनों का रिश्ता और प्रेम दोनों के लिए उदाहरण बन सकता है। लेकिन अगर आप सिंगल हैं तो परफेक्ट पार्टनर आपका इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके मन में किसी के लिए गहरे जज़्बात हैं, लेकिन उन्हें व्यक्त करने के लिए हिम्मत की ज़रूरत होगी। हो सकता है सभी विकल्प आपके लिए ठीक न हों, लेकिन एक व्यक्ति आपको खास लगेगा। ऐसे में भावनाओं को दबाने की बजाय सामने रखें, लेकिन सोच-समझकर आगे बढ़ें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें