फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मेष राशि के जातकों के रिश्ते होंगे प्रगाढ़, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Wed, 22 Jan 2025 06:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। 
विज्ञापन
1 of 13
22 जनवरी का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 22 January 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप का प्यार दिन-प्रति-दिन अपने पार्टनर के लिए गहराता जा रहा है, ऐसा आप आज महसूस करेंगे। हवाई कल्पना में ना उड़कर यथार्थ से जुड़े रहें। यह आपके लिए बहुत अच्छा पार्टनर साबित हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आपका साथी आपकी सभी कोशिशों में आपका भरपूर साथ देगा। यदि वह आपकी वजह से किसी कठिन दौर से गुजर रहा है तो आप अपना भरपूर सहयोग दें। अपने प्रेम भरे व्यवहार से आपसी लेन-देन के लिए सदैव तत्पर रहें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): रोमांस की नजर से आपका यह दिन अच्छा है। आज आपको अपने पार्टनर के प्यार से बहुत खुशी मिलेगी। दिन के अन्त में आपको लगेगा कि क्या यह सामान्य दिन है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके पारिवारिक क्षेत्र में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप सोचते हैं कि आपके परिवार वाले आपके साथी के चुनाव से सहमत नहीं है। वे अपनी सोच के अनुसार आपका भला चाहते हैं। शांति से उनकी बात सुनें व अपनी बात समझाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज का दिन प्रेम से भरपूर होगा, जिसे जिदांदिली से भरपूर जिएं। आपसी वाद-विवाद इस प्रेममयी सहृदयता को बर्बाद कर सकते हैं, अतः आपको इन विवादों से बचकर अपने इन सुनहरे पलों को भरपूर प्यार के साथ जीना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप किसी नये रिश्ते में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। आपको हैरत होगी कि आपके पार्टनर ने किस तरह अपना प्यार आपके सामने इजहार कर दिया। इस प्रस्ताव को गंभीरता से आप सोच सकते हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आप होने वाली शादी की तैयारी को लेकर व्यस्त रहेंगे। अगर आप अकेले हैं तो आज आप अपने किसी अभिन्न की शादी की तैयारी में विशेष रूप से व्यस्त रहेंगे। अत्यधिक व्यस्त रहने के बावजूद यह समय आपके परिवार व दोस्तों के लिए यादगार साबित होगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप सोचेंगे कि क्या कभी आप सच्चे साथी से मिलेंगे। घबराइये मत अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जाइये। आप अपने अंदर एक सकारात्मक बदलाव व उत्साह महसूस करेंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): विवादों एवं तकरारों से बचते हुए अपने प्यार को बरकरार रखने का प्रयास करें। बोलने से पहले यदि भली प्रकार सोच लेंगे तो आप अपने साथी के मिजाज को बिगड़ने से बचा सकते हैं। हालात को बिगड़ने से बचाने का प्रयास करें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): रोमांटिक पक्ष में सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि लड़ाई-झगड़े व नोक-झोंक की पूरी आशंका है। आप अपने बोलने पर संयम रखकर स्थिति की सामान्य रख सकते हैं। यदि साथी खराब मूड में हो तो क्रोध में आकर संबंधों को और न बिगाड़ें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): यदि आपका विवाह होने जा रहा है तो मतभेद पैदा न हों और ना आपके रोमांस में कमी आए ध्यान रखें। ग्रह नक्षत्रों के कारण आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपसी प्रेम को बनाये रखने का प्रयास करें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज दंपतियों को बाहरी लोगों से अनर्गल संबंधों के कारण मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। आपसी मतभेदों को मिटाने के लिए साथ बैठकर, बातचीत करके और अपने मनोभावों को प्रकट करके आपसी मतभेदों को मिटाया जा सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें