फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Rashifal 21 September: वृषभ और कर्क राशि वालों की लव लाइफ में खुशियां फैलेगी, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sat, 20 Sep 2025 04:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
विज्ञापन
1 of 13
21 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 21 September in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 

Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज के दिन प्रेम के मामलों में मेष राशि वालों को कुछ अलग तरह के अनुभव मिलेंगे। किसी योजना में प्रेमी जीवन जीने वाले लोग एक दूसरे से चर्चा करेंगे।  आपकी संचार क्षमता आज बहुत मजबूत होगी। आप अपने प्रियजन के साथ दिल की बात करने में सक्षम होंगे। यह दिन आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन उपहार लेने और उपहार देने का समय है। साथी संग किसी रोमांटिक जगहों पर यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। आपके रिश्तों में मजबूती आएगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  रिश्तों को लेकर आपको आज के दिन बहुत ही सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। एक दूसरे के रिश्तों में आज के दिन मिठास आएगी। आज आप अपने रिश्ते में बहुत रोमांटिक और भावुक रहेंगे। पार्टनर के साथ समय बिताने से आपके संबंधों में मजबूती आएगी। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): लव लाइफ के मामले में आपको आज के दिन कुछ सुकून और प्यार के बेहतरीन पल मिलेंगे। छोटी-छोटी बातों में आपको खुशियां मिलेगी।  आज आपके लिए प्रेम संबंधों में एक नया मोड़ आ सकता है। पुराने रिश्ते में नयापन आएगा। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए दिन आज बहुत ही खास रहेगा। आपके रोमांटिक जीवन में कई तरह के सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आपका साथी प्रेम जीवन में रोमांटिक और ईमानदार रहेगा। रिश्तों में मजबूत आएगी। आज का दिन आपके लिए प्रेम के मामले में अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ अच्छे संवाद बनाएंगे और एक-दूसरे के विचारों को समझेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): रिश्तों की डोर आज के दिन मजबूत होगी। प्रेम जीवन में आपके मिठास और अपनापन बना रहेगा। रिश्तो में मजबूती का दिन है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  आज के दिन प्रेम संबंधों में आपको खुलकर बातचीत करनी होगी। किसी मामलें का निपटारा आपको मिल बैठकर करना होगा। जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं। 
आज आप अपने साथी के साथ एक नई शुरुआत कर सकते हैं। रिश्ते में प्रगति होगी और दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):  जिन लोगों को प्रेम की तलाश है उनको इसमें कामयाबी मिल सकती है। आने वाला समय में आपके बीच रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।  आपके प्रेम संबंधों में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है। आपको कुछ बातों को सही तरीके से संभालने की जरूरत होगी। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम जीवन में नए तरह का अनुभव आपको प्राप्त होगा। जो लोग अविवाहित हैं उनको उनका प्रेम विवाह हो सकता है। दिल में प्यार का बहार आ सकती है। आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए बहुत अच्छा है। आप अपने साथी के साथ गहरे और सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों के लिए आज रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको एक दूसरे की भाववाओं का विशेष रूप से ध्यान देना होगा। आज के दिन आपके रिश्तों मं मजबूत आएगी।  प्रेम में रोमांस और सुख की अनुभूति होगी। आप अपने साथी के साथ कुछ नया करने का विचार करेंगे। रिश्ते में प्यार और समझ बढ़ेगी।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में कुछ नयापन देखने को मिलेगा। आपको अपने मन की बातों को अपने प्रिय के सामने रखने से हिचकना नहीं है। वहीं सिंगल लोगों के लिए दिन बहुत ही खास रहेगा। आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। रिश्ते में नया उत्साह आएगा और आप दोनों के बीच की दूरी कम होगी। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): मीन राशि वालों को अपनी भावनाओं का विशेष ध्याल रखना होगा। नए तरह के अवसरों का लाभ आपको मिलेगा। प्रेम संबंधों में साथी संग भावनाओं का विशेष ध्याल रखना होगा।  आज आपका प्रेम जीवन बहुत मधुर रहेगा। यदि किसी से अपने दिल की बात कहने का मन है, तो आज वह समय उपयुक्त रहेगा। आपके रिश्ते में समर्पण और समझ बढ़ेगी। पार्टनर के साथ सुखद समय बिताएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें