नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करने से मानसिक शांति, स्वास्थ्य, धन-संपत्ति, संतान सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। वहीं यदि आप अपनी राशि के अनुसार देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं, तो इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि के लोगों को किन देवी की पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 13
शारदीय नवरात्रि 2025 राशि के अनुसार देवी पूजा
- फोटो : Amar Ujala
Navratri 2025 puja tips for 12 zodiac sign: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का बड़ा महत्व है। आश्विन मास की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक चलने वाला यह उत्सव इस बार 22 सितंबर 2025, सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। इस बार ग्रह-नक्षत्रों की अनोखी स्थिति के कारण नवरात्रि की साधना और भी फलदायी होगी। मान्यता है कि इन दिनों देवी दुर्गा की पूजा, मंत्र-जप, व्रत और ध्यान से साधक को इच्छित सिद्धियां प्राप्त होती हैं और जीवन के बड़े-बड़े संकट भी दूर हो जाते हैं। Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में माता दुर्गा को अर्पित करें ये लाल फूल, मां बरसाएंगी कृपा
नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना करने से मानसिक शांति, स्वास्थ्य, धन-संपत्ति, संतान सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। वहीं यदि आप अपनी राशि के अनुसार देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं, तो इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि के लोगों को किन देवी की पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : अमर उजाला
राशियों के अनुसार नवरात्रि में करने देवी की पूजा
1. मेष राशि
मेष राशि वालों को मां शैलपुत्री की आराधना करनी चाहिए। पूजा में देवी को लाल फूल और लाल चंदन अर्पित करें तथा “ॐ दुं दुर्गायै नमः” का जाप करें। इस उपाय से आत्मबल बढ़ेगा, रुके हुए कार्य पूरे होंगे और करियर में सफलता मिलेगी।
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक मां चंद्रघंटा की आराधना करें। पूजा में पीत वस्त्र धारण कर देवी को घंटा या घंघरू अर्पित करें। इस उपाय को करने से शत्रु नाश होगा और समाज व कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
5. सिंह राशि
सिंह राशि के जातक मां स्कंदमाता की साधना करें। पूजा में तांबे या सोने के दीपक में घी जलाएं। इससे संतान सुख मिलेगा और शिक्षा व करियर में उन्नति होगी।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : अमर उजाला
6. कन्या राशि
कन्या राशि वालों को मां कात्यायनी की उपासना करनी चाहिए। उन्हें हरी चूड़ियां चढ़ाएं और कन्या पूजन करें। इस उपाय को करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : अमर उजाला
7. तुला राशि
तुला राशि के लोगों को मां कालरात्रि की साधना करनी चाहिए। आप गुड़ और नीम के पत्तों का भोग लगा सकते हैं। इस उपाय से नकारात्मक शक्तियां दूर होंगी और अचानक आर्थिक लाभ होगा।
9. धनु राशि
धनु राशि के जातक मां सिद्धिदात्री की उपासना करें और पीले वस्त्र धारण कर चंपा के पुष्प अर्पित करें। इस उपाय से शिक्षा, ज्ञान, उच्च अध्ययन और विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे।
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : अमर उजाला
10. मकर राशि
मकर राशि के लोग मां शैलपुत्री की आराधना करें। साथ ही काले तिल और उड़द का दान करें। इससे करियर में स्थिरता आएगी और कर्ज-मुक्ति का योग बनेगा।
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : अमर उजाला
11. कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक मां ब्रह्मचारिणी की साधना करें। पूजा में चावल और मिश्री का भोग चढ़ाएं। ऐसा करने से मानसिक शांति और अप्रत्याशित धन लाभ मिलेगा।
12. मीन राशि
मीन राशि के लोग मां कात्यायनी की उपासना करें। साथ ही केले और पीले फूल अर्पित करें। इस उपाय को करने से विवाह के योग मजबूत होंगे और रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।