Love Horoscope Today in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Love Horoscope 21 October in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम के मामलों में उथल-पुथल से भरा होगा। कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथी के सामने आप जिस बात को छिपाने की कोशिश करेंगे वह सामनें आ सकती हैं। साथी के साथ अपने दिल की बात शेयर करने के लिए यह अच्छा वक्त है। सिंगल लोगों के लिए प्रेम संबंध बनाने के योग थोड़े कमजोर हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों को आज रोमांस के पल साथी संग बीताने का मौका मिलेगा। आपके प्रेम जीवन में खुशी और संतुष्टि का माहौल रहेगा। अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं तो आप दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। यह दिन दोनों के बीच अच्छे समझ और विश्वास को और मजबूत करेगा। यदि आप सिंगल हैं तो किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज प्रेम संबंधों के मामले में एक दूसरे की भावनओं का समझने का दिन है। आपको साथी को खुश करने के लिए उसको कुछ उपहार दे सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपके प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। अगर हाल ही में आपके साथी के साथ कोई विवाद हुआ है, तो इस दिन फिर से वह मुद्दा सामने आ सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो इस दिन के दौरान आपके लिए विवाह या रिश्ते के प्रस्ताव के योग हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों के आज का दिन उनके प्रेम जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती है। साथी आपकी किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता है जिसे आपको मनाना होगा।प्रेम मेंरिश्तों को लेकर सामंजस्य बनाए रखने के लिए समझदारी से काम लेना होगा। अगर आप सिंगल हैं, तो शायद आपको कोई खास प्रस्ताव मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में परिवार और जीवनसाथी संग कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। आज के दिन आप अपने साथी संग किसी योजना में मिल बैठकर उसको आगे बढ़ा सकते हैं। लेकिन वही दूसरी तरफप्रेम जीवन में थोड़ी सी दूरी और असंतोष हो सकता है। साथी से कुछ विवाद हो सकते हैं, जिससे रिश्ते में दरार आ सकती है। हालांकि, अगर आप समझदारी से काम लें तो यह स्थिति जल्दी ठीक हो सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): जो लोग किसी साथी की तलाश में है आज उनकी यह कोशिश पूरी हो सकती है। प्रेम के प्रस्ताव को स्वीकार्य किया जाएगा। लेकिन वहीं जो लोग पहले से किसी के साथ प्रेम रिश्तों में उनके लिए दिन में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। आने वाला कुछ समय थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन अगर आप दोनों एक-दूसरे से खुले मन से बात करें और पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ें तो स्थिति सुधर सकती है। सिंगल लोग इस दिन किसी रिश्ते की शुरुआत करने से पहले कई बार सोचें।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि वालों को आज के दिन कुछ नयापन मिलेगा। साथी की भावनाओं का ध्यान रखने में आपको खुशी मिलेगी। लेकिन दिन के खत्म होने के साथआपके प्रेम जीवन में थोड़ी सी चुनौती आ सकती है, खासकर साथी के स्वास्थ्य को लेकर। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं या तनाव आपके रिश्ते पर प्रभाव डाल सकते हैं, इसलिए आपको अपने साथी का ख्याल रखना चाहिए।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन में रोमांच और सहजता का अनुभव होगा। अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं तो आपके बीच रोमांटिक और खुशहाल पल बिताए जाएंगे। सिंगल लोगों के लिए नए रिश्ते की संभावना हो सकती है, लेकिन इस दिन रोमांटिक होने से पहले थोड़ा विचार जरूर करें।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के लिए आज कुछ नया करने में कामयाब रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्यार और नजदीकियां रहेंगी। आप और आपके साथी के बीच मजबूत और अच्छे संबंध बन सकते हैं। सिंगल लोग इस समय किसी स्थिर और गंभीर रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जो लोगसिंगल हैं किसी नए और रोमांचक रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं, जो उनके जीवन में ताजगी और खुशी लेकर आएगा। यह दिन प्रेम संबंधों के लिए बहुत अच्छा हो सकता है।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज का दिन आपके रिश्ते को और भी मजबूत बना सकता है। सिंगल लोग इस दिन किसी आकर्षक व्यक्ति की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ता बनाना बेहतर रहेगा। आपके प्रेम संबंधों में गहरी भावनाओं का आदान-प्रदान होगा। आप और आपका साथी एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाएं को अच्छे तरीके से करेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):
आप और आपके साथी के बीच सामंजस्य बनाने का यह अच्छा समय है। सिंगल लोग किसी खास से मिलने या बात करने में असमर्थ हो सकते हैं, तो बेहतर है कि जल्दबाजी न करें। प्रेम जीवन में थोड़ी सी नोकझोंक या मतभेद हो सकते हैं। खासकर अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं तो आप दोनों के बीच कुछ छोटी-छोटी बातें खटास का कारण बन सकती हैं। अगर कोई विवाद हो तो उसे सुलझाने के लिए समझदारी से बात करें और जल्दी गुस्से में न आएं।