फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: धनु और मीन राशि के जातकों की अपने साथी से हो सकती अनबन, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sat, 21 Dec 2024 05:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए पूरा दिन कैसा बीतेगा ...
विज्ञापन
1 of 13
21 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 21 December 2024 in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। 

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मन मस्तिष्क में स्फूर्ति व ताजगी का समावेश रहेगा और आपका मन आज प्रेमी का सानिध्य पाने को उतावले हो सकते हैं और मन की बात पूरी हो ही जाएगी। मानसिक शांति तभी बनी रहेगी जब आप मन को संयत करना सीख लेगें अन्यथा मन में अजीबो गरीब ख्यालों से आप परेशान ही रहेगे। परेशानियों से बचें और जिन्दगी का मज लें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दिन आपके पक्ष में नजर आता है और प्रेमी के साथ दिन अच्छा व्यतीत हो सकता है लेकिन दोपहर बाद ही प्रेमी से मिलन संभव होगा, वो भी तब जब आप पहले से कोई प्लानिंग कर के रखते हैं। प्रेमी से मिलन के बाद वह सारा प्यार आप पर ही उड़ेल देना चाहेगा और आप भी इसके लिए एकदम तैयार रहेगें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): किसी कारण प्रेम संबंधों में अरुचि उत्पन्न होगी। आपका प्रेमी आपके मूड को ठीक करने के लिए कई प्रकार से आपको बहलाने का प्रयास करेगा लेकिन मन तो आखिर मन है वह शायद ही बहले।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम प्रसंगों के विवाह में बदलने की बात उठ सकती है। परिवार वाले आज आपके प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की बात पर बल दे सकते हैं जबकि आप अभी ऎसा नहीं चाहेगें। आप अभी कुछ समय और अपने प्रेमी जीवन का लुत्फ उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):प्रेमी के साथ कला अथवा सृजनात्मक स्थान पर जाने का अवसर मिल सकता है लेकिन जाने में संदेह है, क्योंकि आपके प्रेमी का स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार नजर आते है इसलिए आप उसकी तिमारदारी में लग सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): मन में कुछ परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। प्रेमी से कुछ खटपट होने पर आपका मन बेचैन हो सकता है और उसके व्यवहार से परेशान होकर आप उस पर चिल्ला भी सकते हैं। आपके इस व्यवहार से आप दोनों के बीच की दूरियाँ बढ़ सकती हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): यदि आप प्रेमी के साथ बाहर घूमने जाते हैं तो दिन को आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। प्रेमी के साथ साथ आप अपने मित्रों को भी साथ ले जाने का आग्रह कर सकते है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपको परिवार समेत किसी मांगलिक कार्य में शामिल होना पड़ सकता है जिस वजह से आप प्रेमी से मिलन नहीं कर पाएंगे। आप इतने ज्यादा लोगों से घिरे रह सकते हैं कि आपको फोन कॉल पर बात करने या मैसेज द्वारा बात करने का मौका भी नहीं मिलेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए अच्छा नही कहा जा सकता है। प्रेमी का साथ ना मिलने से आप परेशान हो उठ सकते हैं। प्रेमी के संग बिताए पलों को याद करने से मन और अधिक इमोशनल हो सकता है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):पॉकेट तंग होने की वजह से आप प्रेमी के साथ कहीं भी जाने का प्रोग्राम नहीं बना पाएंगे जिससे आपका प्रेमी आपसे रुष्ट हो सकता है। दिन भर रुठने मनाने की प्रक्रिया चलती रह सकती है लेकिन आज प्रेमी भी पक्का जिद कर के बैठ जाएगा जिससे आप उसे पूरी तरह से मनाने में नाकामयाब रह सकते हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम संबंध आज आपके लिए लाभकारी बने रह सकते हैं। प्रेमी से उपहार आदि मिलने के भी योग बनते नजर आते हैं, इससे आपको अति प्रसन्नता होगी और अपनी यह खुशी आप प्रेमी के सामने भी जाहिर कर सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप अपने प्रेमी से इस बात को लेकर नाराजगी व्यक्त कर सकते हैं। आप प्रेमी को चाहते है, प्रेम करते हैं लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि आप उसकी स्वतंत्रता पर भी पाबंदी लगाना आरंभ कर दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें