फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 21 August: कर्क राशि वालों का जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Thu, 21 Aug 2025 06:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
विज्ञापन
1 of 13
21 August Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 21 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन शादीशुदा जातकों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। पुराने मतभेद दोबारा उभर सकते हैं और रिश्ते में खटास ला सकते हैं। अविवाहित या सिंगल लोगों के लिए भी दिन अनुकूल नहीं रहेगा, चोट या छोटी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): विवाहित जातकों का बुधवार ससुराल पक्ष के कारण थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी से बहस की स्थिति बनेगी, लेकिन शाम तक हालात सुधरने और गलतफहमियां दूर होने की संभावना है। सिंगल लोग आज किसी से खास उम्मीद न रखें और धैर्य बनाए रखें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): शादीशुदा जातकों के साथी का मूड खराब रह सकता है और गुस्से का असर आप पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा कि पुराने मामलों को छेड़ने से बचें और थोड़ी दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज जीवनसाथी से आपका झगड़ा हो सकता है, लेकिन साथी का गुस्सा देखकर आप खुद शांत हो जाएंगे और अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांग सकते हैं। अविवाहित जातकों का किसी खास से मुलाकात का प्लान बन सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): शादीशुदा जातकों को चाहिए कि अगर कोई नाराज़गी है तो जीवनसाथी को मनाने की पहल करें। सिंगल लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे और सामाजिक तौर पर ज्यादा बातचीत नहीं करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज विवाहित जातकों के लिए दिन थकान और भागदौड़ से भरा रहेगा। निजी व्यस्तता के कारण जीवनसाथी से ज्यादा बात नहीं हो पाएगी। सिंगल जातक किसी बड़े बदलाव की उम्मीद न रखें, दिन सामान्य रहेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): शादीशुदा जातक अपने रिश्ते से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यह फैसला आपके रिश्ते में प्रेम और नज़दीकियां बढ़ाने वाला साबित होगा। सिंगल जातकों का दिन परिवार संग हंसी-खुशी बीतेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): छोटे-छोटे प्रयास आपके दांपत्य जीवन को बेहतर बना देंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने और यात्रा का अवसर मिल सकता है। अविवाहित जातकों की मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): सिंगल जातकों के लिए बुधवार का दिन सामान्य रहेगा। शादीशुदा जातकों को चाहिए कि रिश्ते से जुड़े किसी भी बड़े फैसले में जीवनसाथी की राय ज़रूर लें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को महत्व दें। बिना चर्चा के बड़ा फैसला लेने से दूरी और बढ़ सकती है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  यदि रिश्ते में पुरानी बातें परेशानी बढ़ा रही हैं तो उन्हें भूलकर नई शुरुआत करने की कोशिश करें। शादीशुदा जातकों को अपने साथी की कमियों पर ध्यान देने की बजाय उनसे खुलकर बातचीत करनी चाहिए, वरना विवाद बढ़ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में आप सफल होंगे और रिश्ते में मजबूती आएगी। प्रेम संबंध में चल रहा झगड़ा खत्म होगा और आपका साथी आपके प्रति अपने दिल की बातें साझा करेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें