फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: तुला राशि के लोग नए रिश्ते में कर सकते हैं प्रवेश, जानिए अन्य राशियों का लव राशिफल

Wed, 20 Aug 2025 06:50 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
विज्ञापन
1 of 13
20 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 20 August 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप साथी से अपने प्यार का इजहार करेंगे। रिश्तों में मिठास आपको महसूस होगी। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। दोस्त से मुलाकात होगी।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): सोलमेट के साथ डिनर पर जाएंगे। परिवार के लोग आपके रिश्ते की जमकर तारीफ करेंगे। आज आपको रोमांस के भी कई अवसर मिलेंगे। कुल मिलाकर दिन प्यार भरा रहेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): शादीशुदा लोग साथी को लेकर शॉपिंग पर जाएंगे। यहां आप दोनों एक अच्छा समय बिताएंगें। आज आप अपने पार्टनर की भावनाओं को गहराई से टटोल सकते हैं। इस दौरान दोस्तों के साथ भी आप कोई घूमने का प्लान बना सकते है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): साथी के साथ स्वयं को भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। आप जीवनसाथी और अपने लिए किसी योजना में निवेश करेंगे। आप भविष्य को लेकर साथी से बात करेंगे। रिश्ता पहले से मजबूत होगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): किसी खास का प्रपोजल आपको प्राप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग बीते यादगार लम्हों को याद करेंगे और साथी से मन की बात साझा भी आप कर सकते है। सोलमेट के साथ समय बिताना फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): पुरानी बातों को छोड़कर आपको आगे बढ़ना होगा। परिवार का साथ व सहयोग आपको मिलने वाला है। घर और प्रेम जीवन दोनों सुख भरा रहेगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): किसी रिश्ते में प्रवेश करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आज पार्टनर के प्रति अपने प्यार का इजहार जरूर कर सकते हैं।  साथी का ध्यान आपके साथ बिताए सुखद पलों की ओर आकर्षित करें। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): साथी से विश्वास की डोर कमजोर होने से मन परेशान रहेगा। दोस्तों की सहायता से अपने कठिन समय से निकलने में कामयाब रहेंगे। आप प्यार की भावनाओं से भरे हुए हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम जीवन सुखद रहेगा। साथी सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार करेंगे। दोनों का रिश्ता पहले से और मजबूत बनेगा। आपका आकर्षण भी बढे़गा। रिश्ते में नयापन महसूस करेंगे। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): घर में किसी के आने से आपके रिश्ते पर प्रभाव पड़ेगा। साथी से आपको समझदारी बैठाने में समस्या होगी। पार्टनर के साथ कुछ मामूली गलतफहमियां हो सकती।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज क्रश के साथ फिल्म देखने की प्लानिंग करेंगे। सिंगल लोगों के लिए ये दिन थोड़ी उम्मीद लेकर आ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): परिवार का साथ व सहयोग प्राप्त होगा। सिंगल लोगों का कोई पुरानी याद आज मन भटका सकती है। यह रिश्तों को मजबूत करने का एक बढ़िया समय है।

Budh Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर भूलकर भी न करें ये काम, मिल सकते हैं विपरीत प्रभाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें