फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का लव राशिफल: इन चार राशि वालों की लव लाइफ में आएंगी परेशानियां, रिश्तों में बढ़ सकता है तनाव

Wed, 18 Nov 2026 05:20 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Love Horoscope: आज कुछ राशि वालों के रिश्तों में प्यार और नजदीकियां बढ़ सकती हैं, जबकि कुछ लोगों को गलतफहमी से बचकर बातचीत में संयम रखने की जरूरत होगी। जानें सभी 12 राशियों के लिए आज का प्रेम राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Love Rashifal 19 November 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, आज का दिन प्रेम जीवन के लिहाज से कुछ राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है, तो कुछ जातकों को रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कहीं पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी, तो कहीं छोटी-छोटी बातों को लेकर उलझन हो सकती है। वहीं, सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति से मिलने या बातचीत आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज सभी 12 राशियों का लव राशिफल कैसा रहने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
मेष राशि वालों के रिश्तों में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है। वहीं, सोशल मीडिया के जरिए किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। पार्टनर से कोई उपहार मिलने के भी योग हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
पुरानी किसी बात के दोबारा सामने आने से पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। ऐसे में बातचीत के दौरान संयम रखें और छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। आज पुरानी नाराजगी को पीछे छोड़कर रिश्ते में आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। दिल की बात कहने का मौका मिलेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। आज रिश्ते में छोटी-मोटी बातों को लेकर तनाव पैदा हो सकता है। ऐसे में पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि वालों के लिए दिन खास रह सकता है। रिश्तों से जुड़ी कोई बात आपको बड़ी खुशी दे सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। वहीं, अपने दिल की बात साझा करने का अवसर भी मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
अविवाहित जातकों का मन किसी पुराने प्रेम संबंध की ओर आकर्षित हो सकता है। ऐसे में भावनाओं में बहकर कोई फैसला लेने से बचें। आज बातचीत के जरिए गलतफहमियों को दूर करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
पार्टनर के साथ किसी पुरानी गलतफहमी को दूर करने के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। आपसी बातचीत से रिश्ते में चल रही दूरियां कम हो सकती हैं। इसके अलावा किसी नए रिश्ते की शुरुआत की संभावना भी बन सकती है।
सूर्य नक्षत्र गोचर: देवउठनी एकादशी पर सूर्य करेंगे अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
दिल की बात कहने के लिए दिन अनुकूल महसूस हो सकता है। रिश्ते में एक-दूसरे को समझने के लिए पर्याप्त समय देना बेहतर रहेगा। वहीं, सिंगल लोगों की किसी सहकर्मी या दोस्त के प्रति दिलचस्पी बढ़ सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत बढ़ सकती है। वहीं, प्रेम संबंधों में आपसी समझ और विश्वास बनाए रखने की जरूरत होगी। वहीं, आप दोनों के बीच प्यार मजबूत होगा। धन लाभ आपको होगा और पार्टी करने आप जाएंगे।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
सिंगल जातकों की जिंदगी में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। वहीं, रिलेशनशिप में रहने वालों के बीच विश्वास और आपसी तालमेल मजबूत होगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने और एक-दूसरे के करीब आने का मौका मिलेगा। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज किसी करीबी रिश्तेदार को आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है और आप उनका साथ देने के लिए आगे आएंगे। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
जल्दबाजी में अपनी निजी जानकारी साझा करने या किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए समय और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज पार्टनर आपके प्रति अपने प्यार और भावनाओं का खुलकर इजहार कर सकते हैं। इससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी और आप दोनों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी। वहीं, सिंगल जातकों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें