फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 May Love Rashifal: इन 5 राशि वालों के प्रेम जीवन में आएगा बदलाव, रिश्तों में बढ़ेगा अपनापन

Tue, 19 May 2026 07:15 AM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है।
विज्ञापन
1 of 13
Love Horoscope Today in Hindi - फोटो : अमर उजाला
19 May Love Rashifal: आज का दिन प्रेम जीवन के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। कुछ लोगों के रिश्तों में प्यार और विश्वास पहले से ज्यादा मजबूत होगा, तो वहीं कुछ राशियों को अपने संबंधों में छोटी-मोटी परेशानियों और गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में 19 मई का लव राशिफल विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल
आज आपके दिल में किसी खास इंसान को लेकर हलचल बढ़ सकती है। सिंगल लोगों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी बातें लंबे समय तक आपके मन में बनी रहेंगी। वैवाहिक जीवन में भी प्यार बढ़ेगा और शाम को साथ ही साथ समय बिताने बाहर जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल
वृषभ राशि वालों को सावधानी रखनी होगी और छोटी-छोटी बातों को लेकर शक या गलतफहमी बढ़ाने से बचें। इस समय पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे, तो रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। क्रश के साथ बात बढ़ सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल
आज बातचीत ही आपके रिश्ते की सबसे बड़ी मजबूती बनेगी। सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं। हालांकि, शादीशुदा लोगों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा और दिल की कई इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल
आज आपकी भावनाएं बेहद गहरी और संवेदनशील रहेंगी। जो लोग लंबे समय से किसी रिश्ते को लेकर असमंजस में थे, उन्हें आज मन की स्पष्टता मिल सकती है। खास बात यह है कि, प्रेम जीवन में अपनापन बढ़ेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। रिश्तों में अपने अहंकार को बीच में आने देने से बचना होगा। इसके अलावा छोटी बातों को लेकर गुस्सा या जिद पार्टनर को दुख पहुंचा सकती है। सिंगल लोगों के लिए किसी पुराने परिचित से दोबारा जुड़ने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल
आज आपके मन में किसी खास व्यक्ति को लेकर आकर्षण बढ़ सकता है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए दिन सामान्य लेकिन भावनात्मक रहेगा। किसी से मन की बात शेयर करेंगे, दिससे मन हल्का महसूस होगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल
तुला राशि वालों को किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचना होगा। पार्टनर के साथ ईमानदार बातचीत आपके बीच की दूरियां कम करेगी। विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल
आपका प्रेम जीवन आज खुशियों और रोमांस से भरा रह सकता है। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। क्रश से भी सिंगल लोगों की बात होगी। पुराने रिश्तों में चल रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल
आज आपका आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींच सकता है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर बातचीत करने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा। रिश्तों में स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल
आज आप अपने दिल की बात खुलकर कह पाएंगे। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और आपका साथ देगा। सिंगल लोगों को किसी पुराने मित्र के प्रति अचानक आकर्षण महसूस हो सकता है। मन खुशियों से भरा रहेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। पार्टनर की बातों को नजरअंदाज करने के बजाय उन्हें समझने की कोशिश करें। इस समय रिश्तों में नयापन आएगा। सिंगल लोगों के लिए कोई नई शुरुआत होने के संकेत हैं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल
किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने के लिए यात्रा की योजना बन सकती है। पार्टनर का सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा। दिन के अंत में कोई सुखद समाचार मन को खुश कर सकता है।

Grahan Yog 2026: 23 मई को बनेगा ग्रहण योग, कन्या सहित इन राशियों की बढ़ेगी टेंशन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें