फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 19 August: इन 4 राशि वालों के बनेंगे विवाह योग, जीवन में होगी किसी खास की दस्तक

Wed, 19 Aug 2026 08:14 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Rashifal Today: 19 अगस्त 2026 का लव राशिफल प्रेम और रिश्तों के लिहाज से खास संकेत लेकर आया है। जानिए आज मेष से मीन तक सभी राशियों की लव लाइफ कैसी रहेगी, पार्टनर के साथ प्यार बढ़ेगा या किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 13
Love Rashifal 19 August - फोटो : अमर उजाला
Love Rashifal 19 August: चंद्र राशि की गणना के आधार पर आज का लव राशिफल जानें और समझें कि आपके रिश्तों में क्या नया होने वाला है। प्रेम के मामले में किस राशि के जातकों के लिए दिन रहेगा खास और किसे रिश्तों में थोड़ा संभलकर आगे बढ़ने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज प्रेम के मामले में दिन कैसा रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
Love Rashifal 19 August - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपके पार्टनर की कोई बात आपको चोट पहुंचा सकती है, जिससे रिश्ते में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन सकती है। हालांकि, बातचीत के जरिए आप गलतफहमियों को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा रिश्तों में आप एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
विवाहित लोगों के जीवन में भी प्रेम और समझदारी का तालमेल बना रहेगा। आप दिल की बात भी साथी से कह सकते हैं। इसके अलावा सिंगल जातक अपने क्रश को दूर से देखकर ही संतुष्ट महसूस करेंगे। आज मन में प्यार से जुड़ी कई भावनाएं रह सकती हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने रिश्ते को प्राथमिकता दें और समय निकालकर पार्टनर से खुलकर बात करें। वहीं, आपकी छोटी-सी कोशिश भी रिश्ते में नजदीकियां बढ़ा सकती है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। मन की बात कहने के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी से दिल लगा सकते हैं। वहीं, पहले से रिश्ते में मौजूद लोगों के बीच भी नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। अपने लुक में कुछ बदलाव कर सकते हैं। पार्टनर को आकर्षित करने के लिए आप अपने अंदाज पर विशेष ध्यान देंगे। हालांकि, आज का दिन रिश्ते में रोमांस बढ़ाने के लिए भी अच्छा रहेगा। सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की संभावना भी है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
सिंगल जातक अपने क्रश से मिलने के लिए काफी उत्सुक रहेंगे। आज आपका पार्टनर काम में व्यस्त रह सकता है। हालांकि, साथी की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की संभावना भी है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
सिंगल जातकों को अपने क्रश के साथ दोस्ती बढ़ाने का मौका मिलेगा। वहीं, मन में ईर्ष्या की भावना आ सकती है, इसलिए साथी से मन की बात करना आपके लिए बेहतर रहेगा। लेकिन जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया देने से बचें। रिश्तों में भरोसा बनाए रखना जरूरी होगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज आपके प्रेम जीवन में रोमांस का एक नया रंग जुड़ सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में चल रही छोटी-मोटी गलतफहमियां भी दूर हो सकती हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ किसी खास जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। लेकिन रोमांस की कमी महसूस होगी।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
मकर राशि के लोग रिश्तों में बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। व्यापार में आपकी मेहनत और समर्पण अच्छे परिणाम दिला सकते हैं। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो तो शांत रहकर बात करें।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुछ काम अचानक बनेंगे तो कुछ में रुकावटें भी आ सकती हैं। इसका असर अपने रिश्ते पर न पड़ने दें। वहीं, पार्टनर के साथ शांतिपूर्वक समय बिताने के अवसर भी आपको प्राप्त होंगे। आज का दिन रोमांस से भरपूर रह सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज का दिन रोमांस से भरपूर रह सकता है। पार्टनर थोड़ा नाराज भी हो सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए शाम का समय बेहद खास हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से बातचीत आगे बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें