Aaj Ka Love Rashifal 17 September 2026: प्रेम और रिश्तों के लिहाज से आज का दिन कैसा रहेगा? जानिए सभी 12 राशियों के लिए प्यार, रिश्ते और पार्टनर से जुड़े खास संकेत।
Aaj Ka Love Rashifal 17 September 2026: प्यार और रिश्तों के मामले में आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर आपके प्रेम जीवन, पार्टनर के साथ रिश्ते, बातचीत और भावनाओं पर देखने को मिल सकता है। कुछ राशि वालों के रिश्तों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं, जबकि कुछ लोगों को गलतफहमी और अनावश्यक बहस से बचने की जरूरत होगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए आज पार्टनर के साथ खुलकर बात करना रिश्ते को मजबूत कर सकता है। वहीं सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होने या पुराने रिश्ते से जुड़ी कोई खबर मिलने की संभावना बन सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए भी आपसी समझ और सहयोग बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक किसके प्रेम जीवन में बढ़ेगा प्यार, किसे मिलेगा पार्टनर का साथ और किन राशियों को आज रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ प्यार और नजदीकियां बढ़ेंगी। दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को बेहतर समझ पाएंगे, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा। सिंगल लोगों को क्रश के आज नजर न आने से थोड़ी मायूसी हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज पार्टनर आपके साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहेंगे। रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाने के लिए साथ में क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल जातकों की जिंदगी में कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। पार्टनर के साथ अकेले में समय बिताने और दिल की बातें साझा करने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों को क्रश से जुड़ी कोई खबर थोड़ी निराश कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज पार्टनर अचानक आपके साथ डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। साथ बिताया गया यह समय आप दोनों को भावनात्मक रूप से और करीब ला सकता है। वहीं सिंगल जातक अकेलेपन को लेकर थोड़ा उदास महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज रिलेशनशिप में रहने वाले जातक अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के बारे में परिवार से बात कर सकते हैं। पार्टनर को खुश करने के लिए कोई प्यारा-सा सरप्राइज या गिफ्ट भी दे सकते हैं। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति में रुचि बढ़ सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज किसी तीसरे व्यक्ति की बात आपके रिश्ते में गलतफहमी पैदा कर सकती है, इसलिए बिना पुष्टि के किसी बात पर विश्वास न करें। कपल्स साथ में फिल्म देखने या रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए विवाह से जुड़ा अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज पार्टनर की व्यस्तता के कारण आपको पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा, जिससे रोमांस थोड़ा फीका महसूस हो सकता है। हालांकि रिश्ते में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। सिंगल जातकों का आकर्षण अपने से अधिक उम्र के किसी व्यक्ति की ओर बढ़ सकता है।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
शादीशुदा जातक पार्टनर के साथ कहीं घूमने या यात्रा की योजना बना सकते हैं, जिससे रिश्ते में नई ताजगी आएगी। प्रेमी जोड़े भी आज साथ के पलों का भरपूर आनंद लेंगे। सिंगल लोगों के सामने अचानक क्रश आ जाने से दिल की धड़कनें बढ़ सकती हैं।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज पार्टनर आपको खुश देखने के लिए खास कोशिश करेंगे। उनका प्यार और देखभाल भरा व्यवहार आपके दिल को छू सकता है और रिश्ते में प्रेम और बढ़ेगा। सिंगल जातक अपने क्रश के सामने अपनी भावनाएं जाहिर करने का साहस जुटा सकते हैं।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
काम के सिलसिले में आज आपको पार्टनर से दूर रहना पड़ सकता है, जिससे दोनों एक-दूसरे को मिस करेंगे। सिंगल जातक क्रश को प्रभावित करने के लिए अपने लुक और स्टाइल में बदलाव कर सकते हैं। रिश्तों में संवाद बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज पार्टनर आपके साथ रोमांटिक समय बिताने के लिए कोई खास प्रयास कर सकते हैं। प्यार और नजदीकियों से भरे पल रिश्ते को और गहरा करेंगे। सिंगल जातक फिलहाल एकतरफा प्यार की भावनाओं में उलझे रह सकते हैं।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
पार्टनर की कही कोई बात आज आपको भावनात्मक रूप से परेशान कर सकती है। ऐसे में बहस करने के बजाय शांत रहकर बातचीत करें और गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। सिंगल जातक क्रश के सामने अपने दिल की बात रखने का प्रयास कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।