फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: खुशी और रोमांस से भरा रहेगा मकर राशि के जातकों का दिन, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Fri, 17 Jan 2025 07:05 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। 
विज्ञापन
1 of 13
Aaj Ka Love Rashifal - फोटो : Amar Ujala
Love Horoscope 16 January 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है।

वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

Love Rashifal 2025: साल 2025 में कैसा रहेगा आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन? जानें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जिस तरह जिंदगी पल-पल रंग बदलती है ठीक उसी तरह इंसानी रिश्ते भी समय के साथ बनते-बदलते हैं। आज आप अपने परिवार और विशेष लोगों से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अचानक टूटा हुआ संबंध आपके जीवन में खटास भर सकता है लेकिन इन बातों को गंभीरता से न लेकर जीवन में आगे बढ़ें। जीवन बदलाव का दूसरा नाम है। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपके सितारे बता रहे हैं कि जीवन में किसी के आने से परेशानियों का निवारण हो सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को समय निकालकर साथी को अपनी भावनाओं के बारे में बताना होगा। क्रश के लिए किसी पार्टी का आयोजन आप कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज जीवनसाथी से दिल की हर बात शेयर कर सकते हैं। आप दोनों के रिश्ते की पहचान विश्वास है, इसलिए दोनों एक दूसरे के साथ हर कदम पर खड़े रहे। अगर आपका रिश्ता अभी अभी बना है तो आपको केमिस्ट्री पर और काम करना होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपके प्रेम सितारे गर्दिश में डूबे हुए लग रहे हैं। आप बिना कारण चिड़चिड़े से नजर आ रहे हैं। आपको स्वयं समझ नहीं आएगा कि इस दुविधा से कैसे निकला जाए। सारा चिड़चिड़ापन आपका अपने प्रेमी पर निकल सकता है जिससे संबंध कुछ समय के लिए बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): माता अथवा माता समान महिला आज आपके प्रेमी जीवन में रोड़े अटकाने का काम कर सकती है। आप जो भी करे परिस्थितियों को और भविष्य को जहन में रखकर ही तय करें। आज की रात रंगीनी में प्रेमी के साथ बीतने की भी संभावना बनती है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): प्रेम संबंधों में गतिविधि होते रहना बहुत आवश्यक माना गया है अन्यथा आपके प्रेमी जीवन नीरस लग सकता है। आपकी क्या डिमांड है, इसे आपको समय-समय पर प्रेमी को साफ़ शब्दों में बता देना चाहिए और आपका प्रेमी क्या चाहता है इसका भी पूरा ख्याल आपको रखना चाहिए, तब आप पाएंगे कि प्रेम संबंध कितने अच्छे पनप रहे हैं।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप अपने प्रियजनों के साथ-साथ अपने प्रेमी से भी खफ़ा रह सकते हैं। कुछ ऐसी बाते आपके मन में घर कर सकती है जिनका कोई सिर-पैर नहीं होगा। आप बेकार की बातों में उलझने से पहले बात की गहराई तक जाने का प्रयास करें और सोचें कि बिना कारण गुस्सा क्यूं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): भावनात्मक रूप से आज का दिन धनु राशि के लिए दिलचस्प साबित होगा। यदि आप पहले से ही किसी रिश्ते को समर्पित हैं, तो इसकी गतिशीलता बदल जाएगी। आज आपको अपने दिल को सुननी चाहिए।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए खुशी और रोमांस का है। आप एक नए दोस्त से मिल सकते हैं। आज जीवनसाथी विशेष रूप से पत्नी की तरफ से विशेष सहयोग मिलेगा। आज बाहर रात्रिभोज अच्छा विकल्प होगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): समय बेहतर चल रहा है। ऐसे में आप बीते समय में खराब हुए संबंधों को ठीक कर सकते हैं। टूटे हुए विवाह और बिगड़े हुए प्रेम संबंधों में आज सुधार आयेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): तनाव आज आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। समस्याओं को हल करने के लिए समय निकालें। इससे आपके और आपके साथी के बीच संबंध और समझ में सुधार होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें