फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 17 August: सिंह और कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन में आएगी खुशियां, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Mon, 17 Aug 2026 12:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Daily Love Horoscope: 17 अगस्त 2026 का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से खास रह सकता है। किसी के रिश्ते में प्यार और नजदीकी बढ़ेगी, तो कुछ जातकों को पार्टनर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का लव राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
17 अगस्त का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

17 August Love Horoscope: 17 अगस्त 2026 का दिन प्रेम और रिश्तों के मामले में कई राशियों के लिए नए अनुभव और बदलाव लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर आपकी लव लाइफ, पार्टनर के साथ संबंध और भावनात्मक जुड़ाव पर देखने को मिल सकता है। कुछ जातकों के रिश्ते में प्यार और नजदीकी बढ़ेगी, जबकि कुछ लोगों को आपसी मतभेद दूर करने का अवसर मिलेगा। वहीं, जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। शादीशुदा लोगों के लिए भी दिन रिश्ते में मधुरता और समझ बढ़ाने वाला रह सकता है। ऐसे में जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 17 अगस्त 2026 का आज का लव राशिफल, और किस राशि की लव लाइफ में आएगा प्यार का नया रंग।

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में उत्साह और रोमांस बना रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने या डिनर पर जाने की योजना बन सकती है। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी दोस्त या सोशल मीडिया के जरिए किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है, जो आगे चलकर खास रिश्ते में बदल सकती है।

विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्ते में प्यार और अपनापन बढ़ाने वाला रहेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और आपका ख्याल रखेगा। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, वे रिश्ते को शादी की ओर ले जाने के बारे में विचार कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन सकारात्मक है।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज रिश्ते में छोटी-मोटी परेशानियां सामने आ सकती हैं। किसी पुराने मुद्दे को लेकर पार्टनर के साथ बहस या नाराजगी हो सकती है। ऐसे में गुस्से में कोई बात कहने से बचें और शांत रहकर बातचीत करें। सिंगल जातकों को मनचाहा रिश्ता मिलने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन प्यार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग मजबूत होगी और एक-दूसरे को समझने की क्षमता बढ़ेगी। अगर रिश्ते में लंबे समय से कोई गलतफहमी थी, तो बातचीत के जरिए वह दूर हो सकती है। शाम का समय पार्टनर के साथ खास और यादगार रह सकता है।

विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
सिंह राशि वालों को आज पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। काम की अधिक व्यस्तता के कारण आप साथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। रिश्ते में प्यार और संतुलन बनाए रखने के लिए पार्टनर की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। थोड़ी सी कोशिश से स्थिति आसानी से संभाली जा सकती है।

विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। शादीशुदा लोगों के रिश्ते में स्थिरता बनी रहेगी, जबकि रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों के बीच प्यार और नजदीकी बढ़ सकती है। सिंगल लोगों की मुलाकात कार्यस्थल या दोस्तों के बीच किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो उन्हें पसंद आए।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला राशि वालों के लिए आज रोमांस से भरा दिन रहने वाला है। पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और आप दोनों साथ में अच्छा समय बिताएंगे। डिनर, लॉन्ग ड्राइव या किसी खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बन सकता है। रिश्ते में प्यार और आकर्षण दोनों बढ़ेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज आपके प्रेम संबंध में किसी बाहरी व्यक्ति की दखल परेशानी पैदा कर सकती है। इसलिए अपने रिश्ते से जुड़ी निजी बातें दूसरों के साथ साझा करने से बचें। पार्टनर के साथ कोई समस्या हो तो उसे तीसरे व्यक्ति के बजाय आपस में बैठकर सुलझाना बेहतर रहेगा। शांत बातचीत से रिश्ते में संतुलन बना रहेगा।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
धनु राशि के सिंगल जातकों के लिए आज का दिन खास साबित हो सकता है। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसके साथ आपको तुरंत अच्छा कनेक्शन महसूस हो। वहीं, पहले से रिलेशनशिप में रहने वालों के बीच प्यार और भरोसा बढ़ेगा। पार्टनर के साथ आपका तालमेल भी बेहतर रहेगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज आपको अपनी लव लाइफ के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय निकालना होगा। काम में व्यस्त रहने के कारण पार्टनर को लग सकता है कि आप उन्हें पर्याप्त महत्व नहीं दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनसे खुलकर बात करें और अपनी व्यस्तता समझाने की कोशिश करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम के मामले में सुखद रहेगा। पार्टनर के साथ चल रहे वैचारिक मतभेद दूर हो सकते हैं और आप दोनों के बीच बेहतर समझ विकसित होगी। भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला साथ मिलकर ले सकते हैं। शादीशुदा जातकों के रिश्ते में भी प्यार और मधुरता बनी रहेगी।

विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्यार और भावनाओं से भरपूर रहेगा। पार्टनर आपके सामने अपने दिल की बात रख सकता है या प्यार का इजहार कर सकता है। उनकी भावनाएं जानकर आपको खुशी मिलेगी और रिश्ते में नजदीकी बढ़ेगी। रोमांटिक पल बिताने के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें