फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आज इन चार राशि वालों के प्रेम जीवन में आएगा बदलाव, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Tue, 16 Sep 2025 07:40 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
विज्ञापन
1 of 13
16 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 16 September in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): साथी के लिए किसी पार्टी का आयोजन करेंगे। आप अपने साथी को प्यार और सुरक्षा का एहसास दिलाना चाहते हैं, तो वह प्रयास सफल होगा। विवाह के लिए समय शुभ रहने वाला है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के लिए दिन नए बदलाव लेकर आया है। अगर प्रेम में कोई धोखा या चालाकी आपके साथ हुई है, तो आप उससे निकलने में कामयाब रहेंगे। किसी खास दोस्त से आपका रिश्ता भी बढ़ सकता है। अब पीछे देखने की बजाय भविष्य की ओर बढ़िए।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): शादी के लिए घर वालों को अपने रिश्ते के बारे में बता सकते हैं। साथी का साथ सहयोग प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहने वाला है। हालांकि, फिर भी सोच-समझकर कदम उठाएं, भावनाओं में बहकर नहीं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि वालों के लिए रोमांस से भरा रहेगा। परंतु आप साथी से मन की बात बोलने में थोड़ी शर्म महसूस करेंगे। इस दौरान वैवाहिक जीवन में प्रेम का संचार आपकी मानसिक स्थिति को भी बेहतर बनाएगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम जीवन में हुई लड़ाई से मन परेशान रहेगा लेकिन आपनी बातों पर बने रहना लाभकारी होगा। आप किसी खास दोस्त में भी मिलने की प्लानिंग करेंगे। यदि किसी से मन की बात कहने का मौका मिले तो अवश्य कह दें। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि वालों की लव लाइफ शानदार रहेगी। आप दोनों एक दूसरे को कोई उपहार देंगे। व्यापार में किसी भी निर्णय से पहले साथी के साथ सलाह मश्वरा जरूर कर लें। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग बातों को सुलझाने के लिए शांत और समझदार बने रहें।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): तुला राशि वालों के प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेगी। लेकिन आपको साथी की बातों को समझना होगा क्योंकि गहरे रिश्ते वहीं से शुरू होते हैं, जहां आप सिर्फ दोस्त थे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): रिश्तों में चल रही उलझनें सुलझ सकती हैं। हालांकि, साथी से कोई भी बात छुपाने से बचना होगा क्योंकि, ये छोटी चीजें आपके रिश्ते को फिर से प्रभावित कर सकती है।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों के लिए समय नया संदेश लेकर आया है। जीवनसाथी के साथ बाहर जाकर जो खुशी मिलेगी वह आपकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा हो। लेकिन हां आपको कोई भी वादा बहुत समझदारी से करना होगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): कोई प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। सबका साथ बना रहेगा। परिवार वालों के लिए कोई उपहार लेकर आएंगी। रिश्तों की शुरुआत धीमी लेकिन ठोस हो सकती है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): मन पुरानी बातों को लेकर परेशान रहेगा परंतु आपको सामने वाले की बातों को भी समझना होगा। लेकिन सिंगल लोग ध्यान दें कि किसी से दिल की बात कहने का सही समय है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्रेम जीवन के लिए आज का दिन मान ठीक-ठाक रहेगा। आप दोनों के रिश्ते का प्यार सबसे खूबसूरत है इस बात का आज एहसास होगा। सोशल मीडिया या दोस्तों के जरिए अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें