मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि पर सूर्य के गोचर का प्रभाव
ग्रहों के राजा सूर्य का कन्या राशि में गोचर सफलता से भरा और बहुत ही लाभकारी साबित होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य आपकी कुंडली के तीसरे भाव के स्वामी हैं। इस दौरान जब सूर्य का गोचर कन्या में होगा तब आपकी राशि से चौथे भाव में होगा। कुंडली का चौथा भाव मकान, सुख, वाहन और माता का होता है। इससे आपको लाभ कमाने के अतिरिक्त मौके मिलेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों की सहायता मिलेगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी की तलाश में उनको नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान आपको लाभ अर्जित करने के कई अवसर मिलेंगे। जो लोग व्यापार करते हैं उनको अच्छा मुनाफा अर्जित हो सकता है। आर्थिक रूप से आप मजबूत दिखाई देंगे। आप धन के संचय के मामले में सफल होंगे। सूर्य के गोचर करने से आपको मानसिक प्रसन्नता मिलेगी।
अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!