फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 16 March: मकर राशि वालों के रिश्ते होंगे मधुर, जानें अन्य राशिवालों का दैनिक लव राशिफल

Mon, 16 Mar 2026 07:37 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

16  March Love Rashifal: दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। आइए जानते हैं कि 16  मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
16 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
16 March 2026 Love Rashifal: सोमवार, 16 मार्च 2026 को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः30:14 बजे तक प्रभावी रहेगा। चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेगा। यह ज्योतिषीय संयोग प्रेम और रिश्तों से जुड़े मामलों पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। आज का दिन आपके रिश्तों में भावनाओं की गहराई, आपसी समझ और नई शुरुआत लाने की क्षमता रखता है; इसलिए, अपने साथी के साथ समय बिताना और खुलकर, बेझिझक बातचीत करना विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा।
Kharmas 2026: मार्च में कब से लग रहा है खरमास? जानें कब से लगेगा विवाह और मांगलिक कार्यों पर रोक
Chaitra Navratri 2026: डोली में सवार होकर आएंगी देवी दुर्गा, इन 3 राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य
विज्ञापन

2 of 13
16 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज पार्टनर के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए अपने दोस्तों के साथ समय बिताएं। परिवार के मामलों में आपकी दिलचस्पी बनी रहेगी और रिश्तेदारों का असर भी रहेगा। रिश्तों में भरोसा बनाने पर जोर दें। पुराने रिश्ते पहले की तरह ही मजबूत रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
16 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने पर्सनल मामलों को आप मैनेज करने में सफल होंगे। निजी रिश्ते बेहतर होंगे और परिवार के साथ खुशियां बांटेंगे।  दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा।  जान-पहचान वालों और करीबियों के साथ यादगार समय बिताएंगे। भाई-बहनों के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी।

4 of 13
16 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। प्यार और स्नेह की अपनी कोशिशें जारी रखें। ऐसा करने से आप भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे । आप अपने परिवार वालों पर ध्यान देंगे। हर कोई सपोर्टिव रहेगा, इसलिए खुद को और अपने रिश्तों को संभालने पर पूरा ध्यान दें।
विज्ञापन

5 of 13
16 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  रिश्तेदारों की बातों को नजरअंदाज न करें। सबके साथ तालमेल बेहतर होगा। पार्टनर के साथ भी आपका रिश्ता गहरा होगा।  अपने प्यार और लगाव का इजहार करने से आपके रिश्तों में नजदीकियां आएंगी ।
विज्ञापन

6 of 13
16 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  रिश्तों में सहजता बनाए रखें और सभी के साथ तालमेल बनाने की कोशिश करें। करीबी लोगों से मेलजोल बढ़ाएं । प्यार और लगाव के मामलों में सब्र रखें। अपने और साथी के बीच में किसी तीसरे की दखलंदाजी न होने दें। रिश्तों को बचाने के लिए चालाक और धोखेबाज लोगों से सचेत रहें।
विज्ञापन

7 of 13
16 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  अपने जीवनसाथी और मित्रों के साथ आपका समय बीतेगा।  अपनों के बीच आपसी भरोसा बढ़ेगा। दिल के मामले आज अच्छे रहेंगे। आप घूमने-फिरने और मनोरंजन के लिए बाहर जा सकते हैं। आपका पार्टनर आपका पूरा साथ देगा। प्यार में कोशिशों को बल मिलेगा और पर्सनल रिश्ते बेहतर होंगे।

8 of 13
16 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आप अपनों की इच्छाओं का पूरा सम्मान करेंगे। अपने पार्टनर के साथ समय बिताने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज कुछ यादगार पल बनेंगे। निजी मामलों में आपकी हिम्मत बढ़ेगी। प्रेम संबंध पहले से अधिक प्रगाढ़ होंगे। रिश्तों को समय देना फायदेमंद रहेगा।

9 of 13
16 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने रिश्तों में मिठास और भरोसा बढ़ाएंगे। भावनात्मक मामले काफ़ी असरदार रहेंगे। निजी मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको दोस्तों और साथियों से पूरा सपोर्ट और मदद मिलेगी। 

10 of 13
16 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपनों पर भरोसा करें और उनके साथ समय बिताएं। दिल के मामले अच्छे से मैनेज रहेंगे। प्यार के रिश्तों में भी सुधार होगा। सबके साथ मिलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें।

11 of 13
16 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने प्रेम संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। आपसी विश्वास और स्थिरता बढ़ेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। भावनात्मक मामले काफी प्रभावशाली रहेंगे। रिश्तों को नई मजबूती मिलेगी। आपके साथी और सहयोगी आज मददगार साबित होंगे। आपकी किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है।

12 of 13
16 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपनी भावनाओं को उत्साहपूर्वक व्यक्त करने में थोड़ी हिचकिचाहट महसूस कर सकते हैं। अपने प्रियजनों के प्रति सम्मान और आदर बनाए रखें। भावनाओं को व्यक्त करने में किसी भी तरह की जल्दबाजी न दिखाएं। रिश्तों में स्पष्टता लाएं। भावनात्मक रिश्तों को लेकर सतर्क रहें।
विज्ञापन

13 of 13
16 मार्च का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): पारिवारिक मामलों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। प्रियजनों का सहयोग आपकी खुशियों को बढ़ाएगा। मित्रों से मुलाक़ात होगी और पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा। रिश्ते मजबूत होंगे। भावनात्मक रिश्तों को संवारने के लिए आप अपने प्रियजनों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा कर पाएंगे।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें