फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 15 Nov : इन 3 राशि वालों की लव लाइफ में बढ़ेंगे लड़ाई-झगड़े, पढ़ें लव राशिफल

Sat, 15 Nov 2025 07:45 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
विज्ञापन
1 of 13
15 November Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 15 November in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): मेष राशि वालों के रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। आपका मन साथी की बातों में अटका रहेगा। इस दौरान आप साथी से वह सभी बात भी कर सकेंगे, जो आपके दिल में हैं। यह रिश्ता आपको मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों को अगर प्यार में पहले धोखा मिला है, तो अभी आपको नए रिश्ते में आने से बचना होगा। आप अपने दिल की आवाज़ सुनें और दोस्तों के साथ एक अच्छा समय बिताएं। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): रोमांटिक पलों को साथी के साथ बिताएंगे। इस कारण आप दोनों का रिश्ता और मजबूत होगा। अपने मन की बातों को सुनकर किसी निर्णय को लेंगे। अपने माता-पिता की सेवा करने से सुकून मिलेगा। इस दौरान सोलमेट का सहयोग भी मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): कर्क राशि के लोग रिश्ते को और बेहतर बनाने के लिए केवल सच बोलें। आपका यह रिश्ता लोगों के लिए उदाहरण साबित होने वाला है। जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ बदलाव देख सकते हैं। निवेश से लाभ होने पर साथी के साथ घूमने जा सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): सोलमेट को नई नौकरी प्राप्त होगी और आप दोनों साथ में पार्टी करने का प्लान बनाएंगे। इस समय साथी के साथ बिताए सभी पल आपके जीवन को सुकून देने वाले रहेंगे। वाणी की सौम्यता से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आप करियर को लेकर जो भी फैसला लेंगे उसमें आपका प्रेमी भी आपका साथ देगा। किसी लंबी दूरी पर की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। प्रेम जीवन में कुछ नया करने की इच्छा जाहिर करेंगे।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन आपके रिश्तों में ऊर्जा लेकर आया है। पुरानी बातों को भूलकर आप दोनों आगे बढ़ेंगे। यह रिश्ता आगे चलकर जीवन भर का साथ बन सकता है।दोस्ती किसी पुराने मित्र से गहरी हो सकती है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी और आपकी उनसे अच्छी दोस्ती हो सकती है। क्रश के लिए उपहार लेंगे और मन की बात उनसे कहना का प्रयास आज कर सकते हैं। कुल मिलाकर दिन रोमांटिक रहेगा। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि वालों का वैवाहिक जीवन शानदार होगा। बातचीत से आपके रिश्ते में गहराई आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। परिवार में सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): मकर राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर मुटाव होगा और आपका परिवार इसे लेकर परेशान रहने वाला है। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ अच्छा प्लान करने में सफल होंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपकी सकारात्मक ऊर्जा इस रिश्ते में नई जान लेकर आएगी। आपका प्रभाव साथी पर अधिक होने के कारण उनको आपकी याद सता सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन पार्टनर की भावनाओं को सम्मान आपको करना होगा। विवाह के योग मीन राशि वालों के बने रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें