फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Dosh Upay: इन लोगों को असहनीय कष्ट देते हैं शनि महाराज, जानें इससे बचने के सरल उपाय

Fri, 14 Nov 2025 04:15 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shani Dosh Upay In Hindi: स्कंद पुराण और बृहत्संहिता में उल्लेख मिलता है कि कुछ कर्म ऐसे होते हैं जो शनि को अत्यधिक क्रोधित करते हैं। आइए जानते हैं वे कौन-से कर्म हैं जिनसे बचना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 6
इन लोगों के जीवन में कष्ट भर देते हैं शनिदेव - फोटो : Amar Ujala
Shani Dev Anger Reason: ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना गया है। वे व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार परिणाम देते हैं। अच्छे कर्मों पर कृपा और बुरे कर्मों पर कठोर दंड देना ही उनकी विशेषता है। जब कोई व्यक्ति शनिदेव को अप्रसन्न कर देता है, तो जीवन में उसे बड़े कष्टों से गुजरना पड़ता है। इस दौरान व्यक्ति को आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्राचीन ग्रंथों जैसे स्कंद पुराण और बृहत्संहिता में उल्लेख मिलता है कि कुछ कर्म ऐसे होते हैं जो शनि को अत्यधिक क्रोधित करते हैं। आइए जानते हैं वे कौन-से कर्म हैं जिनसे बचना जरूरी है।

Wedding Card Vastu Tips: शादी के कार्ड में नहीं होनी चाहिए ये चीजें, बनवाते समय न करें ये गलतियां
Surya Argya Niyam: सूर्य को अर्घ्य देने के बाद जरूर करें ये काम, तभी मिलते हैं इसके पूर्ण फल
विज्ञापन

2 of 6
बुजुर्गों और गुरुओं का अनादर - फोटो : adobe
बुजुर्गों और गुरुओं का अनादर
जो व्यक्ति अपने माता-पिता, बड़ों का या शिक्षकों का अनादर करता है, उससे शनिदेव नाराज होते हैं। ऐसे लोग अक्सर अकेलेपन, मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं से घिरे रहते हैं। यदि अनजाने में भी आपने ऐसा किया हो, तो तुरंत क्षमा मांगकर सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
shani dev - फोटो : freepik
असहायों या महिलाओं को कष्ट देना
शनि न्यायप्रिय ग्रह हैं और वे सदैव जरूरतमंदों के पक्ष में रहते हैं। जो लोग गरीबों, मजदूरों को अपमानित करते हैं, उन्हें शनि कठोर दंड देते हैं। विशेष रूप से जो महिलाओं और अनाथों को दुख पहुंचाते हैं, उनके जीवन में आर्थिक नुकसान, पारिवारिक कलह और दुर्घटनाओं जैसी परेशानियां आती हैं। 

4 of 6
झूठ और छल करने वाले - फोटो : अमर उजाला
झूठ और छल करने वाले
झूठ बोलना, धोखा देना या दूसरों के प्रति कपटपूर्ण व्यवहार करना शनि को अत्यंत अप्रिय है। जो लोग झूठी गवाही देते हैं या पीछे से दूसरों की बुराई करते हैं, वे शनिदेव की दृष्टि में दोषी बनते हैं। परिणामस्वरूप उन्हें वित्तीय हानि, कानूनी झंझटों और विश्वासघात जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

5 of 6
आलस्य और कर्तव्य से भागना - फोटो : अमर उजाला
आलस्य और कर्तव्य से भागना
शनि कर्म और परिश्रम के ग्रह हैं। जो व्यक्ति मेहनत से जी चुराता है, जिम्मेदारी नहीं निभाता या समय नष्ट करता है, उस पर शनि की दृष्टि भारी पड़ती है। खासतौर पर साढ़ेसाती के समय आलस्य जीवन में रुकावटें पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shani Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
शनि की कृपा पाने के उपाय
  • शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनिवार को विशेष रूप से पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
  • शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
  • “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जप करें।
  • काले तिल, लोहे की वस्तु, या जूते-चप्पल का दान करें।
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंदों को भोजन व वस्त्र दें।
  • जानवरों को पानी पिलाना और भोजन कराना भी शनि को प्रसन्न करता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें