फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 15 May: कर्क और कुंभ राशि वाले रिश्तों में गलतफहमियों से बचें, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Fri, 15 May 2026 12:54 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है।
विज्ञापन
1 of 13
15 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Love Horoscope 15 May in Hindi: दैनिक प्रेम राशिफल (Daily Love Rashifal) यह बताता है कि आपके प्रेम जीवन में दिन कैसा रहेगा। चाहे आप प्रेमी-प्रेमिका हैं या वैवाहिक जीवन में हैं, इस राशिफल के जरिए आप जान सकते हैं कि आपके संबंधों में मजबूती आएगी या किसी तरह की रुकावट या मतभेद पैदा होने की संभावना है। यह मार्गदर्शन आपको अपने साथी के साथ तालमेल बनाए रखने और रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।  यह प्रेम राशिफल चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे रोज़ाना प्रेम जीवन के उतार-चढ़ाव और संभावनाओं की जानकारी मिलती है।
Visfotak Yoga: मंगल-शनि की युति से बना विस्फोटक योग, इन राशियों के जीवन में आ सकती हैं बड़ी चुनौतियां
Budh Nakshatra Gochar: 7 मई से इन राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, मिलेगा धन लाभ
विज्ञापन

2 of 13
15 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। मौसम और साथ दोनों दिल को खुश करेंगे। सिंगल लोग गलत आकर्षण को सच्चा प्यार समझने की भूल कर सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 13
15 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज रिश्तों में खुशियों की बहार रहेगी। पार्टनर के साथ बिताए पल यादगार बन सकते हैं। सिंगल किसी की ओर खिंचाव महसूस करेंगे, लेकिन जल्दबाजी में दिल न दें।

4 of 13
15 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आपके रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी परेशानी खड़ी कर सकती है। समझदारी से काम लें। सिंगल प्रेम के नए एहसासों को महसूस करेंगे।

विज्ञापन

5 of 13
15 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ तालमेल की कमी महसूस हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर बहस होने के योग हैं। वहीं क्रश आपकी किसी बात से बेहद प्रभावित रहेंगे।

विज्ञापन

6 of 13
15 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज प्रेम संबंधों में थोड़ी उलझन और तनाव बना रह सकता है। सिंगल लोग बिना सोचे कोई बड़ा कदम न उठाएं, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

विज्ञापन

7 of 13
15 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज रिश्ते में रोमांस बढ़ाने की कोशिश होगी, लेकिन मन मुताबिक खुशी नहीं मिल पाएगी। सिंगल की निजी जिंदगी में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

8 of 13
15 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज आपके रिश्ते को दूसरों की नकारात्मक सोच प्रभावित कर सकती है। आपसी भरोसा बनाए रखें। सिंगल भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव में फर्क समझने में उलझ सकते हैं।

9 of 13
15 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज अपने व्यवहार में नरमी रखें, वरना रिश्ते में दूरी आ सकती है। सिंगल के प्रति क्रश की उम्मीदें कुछ अलग हो सकती हैं।

10 of 13
15 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज पार्टनर के साथ प्यार और मस्ती दोनों बढ़ेंगे। सिंगल द्वारा लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला भविष्य में अधूरे सपनों को पूरा करने में मदद करेगा।

11 of 13
15 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज साथी की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सिंगल अपने नए रिश्ते को लेकर परिवार से खुलकर बात करेंगे, हालांकि शादी में अभी समय लग सकता है।

12 of 13
15 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope)
आज बेवजह के शक रिश्ते में तनाव पैदा कर सकते हैं। सिंगल अपने क्रश के आकर्षक अंदाज से बेहद प्रभावित होंगे।

विज्ञापन

13 of 13
15 मई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज पार्टनर रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए गंभीर बातचीत कर सकते हैं। इससे आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा। सिंगल के लिए नए रिश्ते की शुरुआत के अच्छे संकेत हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें