14 अगस्त 2026 का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा, तो कुछ लोगों को गलतफहमी दूर करने का मौका मिलेगा। जानें मेष से मीन तक आज का लव राशिफल।
Rashifal 14 August: 14 अगस्त 2026 का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। कुछ लोगों के रिश्तों में प्यार और नजदीकियां बढ़ेंगी, तो वहीं कुछ जातकों को छोटी-सी गलतफहमी से बचने के लिए खुलकर बातचीत करनी होगी। सिंगल लोगों के लिए भी किसी खास व्यक्ति से जुड़ने का मौका बन सकता है। सितारे आपके प्रेम जीवन के लिए क्या संकेत दे रहे हैं? जानिए मेष से मीन राशि तक सभी राशियों का आज का लव राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज पुराने रोमांटिक पलों की यादें आपको भावुक कर सकती हैं। पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाने का मौका मिलेगा और साथ बिताया समय रिश्ते में मिठास बढ़ाएगा। वहीं, सिंगल जातक अपने क्रश के सामने दिल की बात रखने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपकी कही कोई बात पार्टनर को बुरी लग सकती है, जिससे रिश्ते में थोड़ी नाराजगी और रोमांस की कमी महसूस होगी। बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। सिंगल जातक फिलहाल अपने क्रश को दूर से देखकर ही खुश रह सकते हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। पार्टनर आपको खास महसूस कराने के लिए किसी खूबसूरत या रोमांटिक जगह पर ले जा सकते हैं। वहीं, सिंगल जातकों को अपने क्रश को किसी और से बातचीत करते देखकर हल्की जलन हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज रिश्ते में रोमांस और नजदीकियां बढ़ेंगी। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और रिश्ते में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है। सिंगल जातकों का आकर्षण किसी उम्र में बड़े व्यक्ति की ओर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पार्टनर किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर आप पर संदेह कर सकते हैं, इसलिए गलतफहमियों को बातचीत के जरिए दूर करें। सिंगल जातक अपने क्रश से मिलने के लिए काफी उत्सुक रहेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
रिलेशन में रहने वाले जातकों के लिए शादी की दिशा में आगे बढ़ने के संकेत हैं। पार्टनर के साथ रोमांटिक मूवी डेट या साथ में अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। सिंगल जातक परिवार की पसंद से विवाह के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए तैयार हो सकते हैं।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए थोड़ा मिलाजुला रहेगा। पार्टनर के काम में व्यस्त रहने से आपको उनकी कमी महसूस हो सकती है और रिश्ते में रोमांस थोड़ा कम रहेगा। सिंगल जातक अपने क्रश को इंप्रेस करने के लिए काफी प्रयास करेंगे।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)
आज अपने गुस्से और तीखे शब्दों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। छोटी-सी बात भी पार्टनर को भावनात्मक रूप से आहत कर सकती है। उनकी बात ध्यान से सुनें और किसी भी मुद्दे को शांत दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
काम की व्यस्तता के चलते आज आप पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। ऐसे में फोन कॉल या मैसेज के जरिए उनसे संपर्क बनाए रखें। आपका छोटा-सा प्रयास भी पार्टनर को यह महसूस करा सकता है कि आप रिश्ते को लेकर गंभीर हैं।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)
आज आपके रिश्ते में समझदारी, स्थिरता और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है। दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा और आप दोनों के बीच आपसी विश्वास मजबूत होगा।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज पार्टनर को थोड़ा निजी समय और स्पेस देना आपके रिश्ते के लिए बेहतर रहेगा। हर बात पर रोक-टोक करने से बचें, वरना तनाव बढ़ सकता है। हालांकि, दिन बढ़ने के साथ परिस्थितियां बेहतर होंगी और रिश्ते में फिर से सहजता लौट आएगी।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
आज आपको पार्टनर का पूरा सहयोग और प्यार मिलेगा। आप दोनों के बीच आपसी समझ बेहतर रहेगी और एक-दूसरे के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा। साथ बिताया समय रिश्ते को और मजबूत बनाने में मदद करेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।